Praful Patel (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा में NCP अजित पवार गुट के पदाधिकारियों ने वापस लिए इस्तीफे, विकास कार्यों का मिला भरोसा

Bhandara Development Works: भंडारा के खमारी जिला परिषद क्षेत्र में लंबित सड़क और पुल निर्माण कार्यों को लेकर नाराज NCP अजित पवार गुट के पदाधिकारियों ने इस्तीफे वापस ले लिए हैं।

महाराष्ट्र डेस्क

Khamari Zilla Parishad: खमारी जिला परिषद क्षेत्र में लंबे समय से लंबित सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों को लेकर नाराज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने इस्तीफे वापस लेने की घोषणा की है। पदाधिकारियों ने बताया कि सुरेवाड़ामाटोरासालेहेटीसर्पेवाड़ा मार्ग की जर्जर स्थिति तथा खमारी मार्ग पर पुल निर्माण सहित क्षेत्र के कई विकास कार्य पिछले तीनचार वर्षों से लंबित हैं।

इन समस्याओं के कारण ग्रामीणों के आक्रोश का सामना पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को करना पड़ रहा था। इसी के चलते सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने 9 जुलाई को अपने इस्तीफे जिला अध्यक्ष को सौंप दिए थे। इसके बाद वरिष्ठ नेता सांसद राजेंद्र जैन, नानाभाऊ पंचबुधे तथा धनंजय दलाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल से चर्चा कर संबंधित विभागों को लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिलाए।

लंबित विकास कार्यों को लेकर नाराज NCP कार्यकर्ता शांत

साथ ही सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे कराने का आश्वासन दिया गया। वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिए गए भरोसे के बाद खमारी जिला परिषद क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपने इस्तीफे वापस लेने का निर्णय लिया।

इस्तीफे वापस लेने की घोषणा

इस अवसर पर तहसील युवक राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष हितेश सेलोकर, जिप सदस्य रजनीश बंसोड, पंस सदस्य स्वाती मेश्राम, पूर्व जिला परिषद सदस्य उत्तम कलपाते, पूर्व पंस सदस्य नितु सेलोकर एवं सुजाता फेंडर, सर्कल प्रमुख सुभाष तितिरमारे सहित रामेश्वर राघोर्ते, प्रभू फेंडर, विकेश मेश्राम सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल