भंडारा सड़क हादसा (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

भंडारा में नेशनल हाईवे-53 पर तीन सड़क हादसे, छह लोग घायल, चार गंभीर घायल

Bhandara Road Accident: भंडारा में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। वैनगंगा फ्लाईओवर के पास 2 मोटरसाइकिलों की टक्कर में 4 लोग घायल हुए।

आंचल लोखंडे

Highlights

  • नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में कुल छह लोग घायल हुए।

  • वैनगंगा नदी फ्लाईओवर के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • सिंगोरी गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर एक घर से जा टकराया, जिसमें चालक रवींद्र ठवकर को गंभीर चोटें आईं।

Nagpur Raipur National Highway: नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोग घायल हो गए। इनमें वैनगंगा नदी फ्लाईओवर के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि सिंगोरी में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर से जा टकराया। वहीं, गुंथारा फाटे पर अज्ञात पिकअप वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित फरार हो गया।

फ्लाईओवर के पास 2 मोटरसाइकिलों की भिड़ंत वैनगंगा नदी फ्लाईओवर के पास मोटरसाइकिल क्र. एमएच 36 एडी 5238 पर सावरी निवासी प्रणव जितेंद्र बनसोड (20), सरिता अरविंद बागडे (40) और मनस्वी अरविंद बागडे (21) सवार थे। तीनों लाखनी से भंडारा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान भंडारा से लाखनी की ओर जा रही दूसरी मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 40 सीएस 5540 से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।

अनियंत्रित ट्रैक्टर घर में घुसा

सिंगोरी गांव में धारगांव निवासी ट्रैक्टर चालक रवींद्र दिलीप ठवकर (33) ट्रैक्टर क्र. एमएच एजी 0901 से आमगांव की ओर से सिंगोरी जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर से नियंत्रण छूट गया और वह एक घर से जा टकराया। हादसे में रवींद्र के पीठ और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार घायल गुंथारा फाटे पर अज्ञात पिकअप वाहन ने साइकिल सवार वाघबोडी निवासी गौतम कारू अंबादे (55) को टक्कर मार दी।

घायलों को भंडारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

गौतम धारगांव से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर से नागपुर की ओर जा रहे पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में गौतम के पैर में चोट आई। तीनों घटनाओं की सूचना मिलने पर जगदुरु श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी महाराज की प्रेरणा से संचालित एंबुलेंस सेवा तत्काल घटनास्थलों पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने सभी घायलों को भंडारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी।

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी