नामांकन भरने जाते भाजपा उम्मीदवार और समर्थक (फोटो नवभारत) 
भंडारा

भंडारा में नामांकन के अंतिम दिन गरमाया चुनावी माहौल, 104 सीटों पर 995 दावेदार ठोकेंगे ताल

Maharashtra Local Body Elections: भंडारा जिले की चार नगरपालिकाओं में नगराध्यक्ष और नगरसेवकों की 104 सीटों पर 995 नामांकन दाखिल हुए। अंतिम दिन नामांकन भरने उम्मीदवारों की भीड़ रही।

आकाश मसने

Bhandara Municipal Elections Nominations: नगरपालिका चुनावों की पृष्ठभूमि में भंडारा जिले में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन जबरदस्त प्रतिसाद मिला। कुल 49 प्रभागों में 100 नगरसेवक तथा 4 नगराध्यक्ष पदों सहित कुल 104 सीटों के लिए 995 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।

नगराध्यक्ष पद के प्रमुख उम्मीदवारों में साकोली नगरपालिका से देवश्री कापगते- भाजपा, सुनीता कापगते- कांग्रेस, भारती लंजे - राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट), वंदना पोहने- शिवसेना (शिंदे गुट), कोकीला रामटेके- वंचित बहुजन आघाड़ी है। भंडारा नगरपालिका से जयश्री बोरकर- कांग्रेस, मधुरा मदनकर- भाजपा, सुषमा साखरकर- राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट), अश्विनी भोंडेकर- शिवसेना (शिंदे गुट) है।

तुमसर में सभी पार्टियों ने उतारे उम्मीदवार

तुमसर नगरपालिका से अनिल बावनकर- कांग्रेस, प्रदीप पडोले- भाजपा, अभिषेक कारेमोरे- राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट), हेमराज नागफासे - राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट), कल्याणी भुरे- शिवसेना (शिंदे गुट) उम्मीदवार है। पवनी नगरपालिका से भावना भाजीपाले- भाजपा, डॉ. विजया नंदूरकर- राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट), प्रगति बावनकर- शिवसेना (शिंदे गुट), शालिनी नंदरधने- कांग्रेस, माधुरी तलमले- राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) है। इन चारों नगरपालिकाओं में कहीं त्रिकोणी तो कहीं चौकोनी टक्कर का साफ़ संकेत मिलने लगा है।

बगावत से बदलेंगे समीकरण

कई स्थानों पर पार्टी-अंदरूनी असंतोष बढ़ने लगा है। बगावत के कारण स्थानीय समीकरण बदलने की पूरी संभावना है। जातीय गणित, उम्मीदवारों की छवि, जनसंपर्क का दायरा, आर्थिक क्षमता और संगठन की ताकत इन्हीं बिंदुओं पर चुनाव का परिणाम निर्भर रहेगा। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही चारों नगरपालिकाओं में चुनावी माहौल पूरी तरह तप गया है। दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर, रणनीतिक जोड़तोड़, संगठन की सक्रियता और मतदाताओं की अपेक्षाएं इन सबके चलते मुकाबला बेहद रोमांचक और तीव्र रहने वाला है।

नामांकन के अंतिम दिन 391 नामांकन

10 नवंबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन ही 391 नामांकन दाखिल हुए। 7 दिनों में कुल 995 नामांकन प्राप्त हुए। नगरसेवक पद: के लिए 925 आवेदन, नगराध्यक्ष पद के लिए 70 आवेदन, कुल: 995 नामांकन दाखिल हुए है। यह आंकड़ा भंडारा जिले में इस बार की चुनावी लड़ाई के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और कड़े होने का स्पष्ट संकेत देता है। चारों नगरपालिकाओं में कुल 1,70,315 मतदाता मतदान करेंगे।

देखें कहां कितने हुए नामांकन

नगर परिषद प्रभाग सदस्य संख्या नगराध्यक्ष नामांकन नगरसेवक नामांकन
भंडारा 17 35 20 308
तुमसर 12 25 23 295
पवनी 10 20 11 151
साकोली 10 20 16 171

निर्णायक सप्ताह शुरू

  • 18 नवंबर: नामांकन पत्रों की छानबीन
  • 19-21 नवंबर: नामांकन वापस लेने की अवधि
  • 26 नवंबर: चुनाव चिह्न सहित अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी होगी

रैली, शक्ति प्रदर्शन और उत्साह

नामांकन के अंतिम दिन भंडारा, तुमसर, पवनी और साकोली में बड़े पैमाने पर रैलियाँ निकाली गईं। हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रमुख उम्मीदवारों ने भव्यता के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 3,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना! प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया, बोले लोकतंत्र की जीत हुई

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा