EVM मशीन (सौजन्य-IANS) 
भंडारा

भंडारा में आज 770 EVM मशीनें होगी सील, स्ट्रॉन्ग रूम पर 24x7 निगरानी, चुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट

Municipal Election Bhandara: भंडारा की चारों नगरपालिकाओं में चुनाव को लेकर EVM सुरक्षा, स्ट्रॉन्ग रूम, लाइव निगरानी और मतगणना की सभी तैयारियां पूरी। कुल 770 मशीनें तैयार।

प्रिया जैस

EVM Machine: भंडारा जिले की चारों नगरपालिकाओं में होने वाले आगामी चुनावों के लिए प्रशासन ने न केवल मतदान कर्मियों और मतदान केंद्रों की तैयारी पूरी की है, बल्कि ईवीएम सुरक्षा, स्ट्रॉन्ग रूम्स, मतगणना स्थलों और विशेष व्यवस्थाओं का विस्तृत और सख्त नियोजन भी पूरा कर लिया है। चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्था इस प्रकार से की गई है कि मतदान शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके।

ईवीएम सीलिंग का महत्वपूर्ण कार्य 29 नवंबर, शनिवार को किया जाएगा। मतदान के बाद मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए सभी नगरपालिकाओं में स्ट्रॉन्ग रूम तैयार किए गए हैं। भंडारा में पुलिस बहुउद्देशीय सभागार, तुमसर में तहसील कार्यालय, पवनी में नगर पालिका विद्यालय और साकोली–सेंदूरवाफा में तहसील कार्यालय में स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे। सभी स्ट्रांग रूम में 24 घंटे पुलिस सुरक्षा तैनात रहेगी।

28 केंद्रों पर लाइव कैमरा निगरानी

ईवीएम पर निरंतर सीसीटीवी निगरानी भी रखी जा रही है, ताकि पारदर्शकता पर किसी प्रकार का संदेह न रहे। महिला मतदाताओं की सुविधा और महिला शक्ति के सम्मान में भंडारा, तुमसर और पवनी में 1-1 पिंक बूथ (पूरी तरह महिला कर्मियों की ओर से संचालित केंद्र) स्थापित किए गए हैं। भंडारा नगरपालिका के 28 मतदान केंद्रों पर लाइव कैमरा व्यवस्था सक्रिय रहेगी, जिससे मतदान प्रक्रिया पर रियल-टाइम निगरानी संभव होगी।

मतगणना की व्यवस्था

मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी। इसके लिए कुल 26 मतगणना टीम नियुक्त की गई है। इसमें भंडारा में 15, तुमसर में 5, पवनी में 7 (1 आरक्षित) और साकोली में 6 टीम कार्यरत रहेगी। प्रशासन का कहना है कि सभी व्यवस्थाएँ पूरी तरह तैयार हैं।चुनाव तथा मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संचालित की जाएगी।

770 मशीनें लाई जाएगी उपयोग में

इस चुनाव में कुल 770 ईवीएम मशीनें (बैलेट यूनिट + कंट्रोल यूनिट) प्रत्यक्ष उपयोग में लाई जाएंगी। तकनीकी या आपातकालीन स्थिति में उपयोग के लिए बड़ी संख्या में अतिरिक्त मशीनें भी तैयार रखी गई हैं। भंडारा में भंडारा 309 बैलेट यूनिट, 103 कंट्रोल यूनिट, तुमसर में 122 बैलेट यूनिट, 50 कंट्रोल यूनिट, साकोली–सेंदूरवाफा में 66 बैलेट यूनिट, 30 कंट्रोल यूनिट और पवनी नगर पालिका में 62 बैलेट यूनिट, 28 कंट्रोल यूनिट तैयार किए गए है।

कुल 559 बैलेट यूनिट और 211 कंट्रोल यूनिट प्रत्यक्ष उपयोग के लिए तैयार है। अतिरिक्त 161 बैलेट यूनिट और 96 कंट्रोल यूनिट भी तैयार रख जाएंगे। इन अतिरिक्त मशीनों से मतदान के दौरान किसी भी तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान संभव होगा।

झोनल अधिकारी और मतदान टीम

  • मतदान सामग्री समय पर पहुंचाने और केंद्रों के निरीक्षण के लिए झोनल अधिकारियों तथा मतदान केंद्र पथकों की नियुक्ति की गई है।
  • इसमें भंडारा के 103 केंद्रों पर 10 झोनल अधिकारी, 115 मतदान टीम (आरक्षित सहित), तुमसर के 50 केंद्रों पर 6 झोनल अधिकारी, 60 मतदान टीम, पवनी के 28 केंद्रों पर 4 झोनल अधिकारी, 32
  • मतदान टीम और साकोली-सेंदूरवाफा के 30 केंद्रों पर 6 झोनल अधिकारी, 35 मतदान टीम तैनात रहेगी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज