- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Cm Fadnavis Bhandara Sabha Development Plan Ladli Bahna Scheme
400 शहरों में विकास की बढ़ेगी रफ्तार, भंडारा में CM फडणवीस ने किया वादा, बोले- अफवाहों से दूर रहें
- Written By: प्रिया जैस
Bhandara News: भंडारा में CM फडणवीस ने कहा कि सरकारी योजनाएं बंद नहीं होंगी। हर शहर के लिए ठोस विकास योजना तैयार है और लाडली बहन योजना जारी रहेगी।

भंडारा में सीएम फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
CM Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भंडारा में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि कुछ लोग सरकारी योजनाएं बंद होने की अफवाह फैला रहे हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेरी लाडली बहनों को मिलने वाला मानदेय कभी बंद नहीं होगा। इसके विपरीत, हमने हर बहन को ‘लखपति दीदी’ बनाने का संकल्प लिया है।
फडणवीस ने कहा कि वे किसी की आलोचना करने में विश्वास नहीं रखते। चुनाव शुरू होने के बाद से मैं रोज पांच घंटे बैठकें कर रहा हूं, लेकिन किसी पार्टी, उम्मीदवार या व्यक्ति की आलोचना नहीं कर रहा हूं। क्योंकि इसकी मुझे आवश्यकता ही नहीं है। मेरे पास हर शहर के लिए ठोस विकास योजना तैयार है। हम मतदाताओं से सिर्फ अपने किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं के आधार पर वोट मांग रहे हैं।
गांवों का विकास देश का विकास
फडणवीस ऐतिहासिक रावण दहन मैदान पर भाजपा उम्मीदवारों की प्रचार सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी मैदान पर बाबासाहब आंबेडकर ने चुनावी सभा की थी। उस समय कांग्रेस की ओर से किए गए कारनामों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने शहरी विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गांवों का विकास देश का विकास है, यह सही है, लेकिन आज कई शहरों की स्थिति गांवों से भी खराब हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी…’ मुख्यमंत्री फडणवीस ने नागपुर के कार्यक्रम में गाया गाना, देखें वायरल VIDEO
महाराष्ट्र में मानसूनी संकट के संकेत,समय पर एंट्री परन्तु बारिश होगी सामान्य से कम! CM ने की किसानों से अपील
मोहरना के खेत में चल रहा था अवैध जुआ, लाखांदुर पुलिस का एक्शन, नकदी समेत 1.98 लाख की संपत्ति बरामद
शिवानी कलमेकर फर्जी हत्याकांड में बड़ा मोड़, DGP सदानंद दाते करेंगे मामले की समीक्षा
आधा महाराष्ट्र 400 शहरों में बसता है। यदि शहरों में जीवन स्तर सुधरता है तो रोजगार और अवसर तेजी से बढ़ते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश के इतिहास में पहली बार शहरों के विकास के लिए लाखों करोड़ रुपये का निवेश शुरू किया गया हैं।
यह भी पढ़ें – मोहुर्ली रोड पर ‘मधु’ के शावक का सूर्य नमस्कार, ताड़ोबा में दिखा अद्भुत नजारा, घंटों लगा लंबा जाम
फडणवीस ने मतदान की महत्ता पर कहा कि डॉ. बाबासाहब आंबेडकर ने हर नागरिक को मतदान का अधिकार दिया। टाटा, बिड़ला, अंबानी और आम नागरिक सभी का वोट समान मूल्य का है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की यही खूबसूरती है, और जनता को अपने अधिकार का उपयोग पूरे उत्साह के साथ करना चाहिए।
धन की कोई कमी नहीं होने दूंगा
मुख्यमंत्री ने अपील की है कि आप 2 दिसंबर को कमल का चिन्ह याद रखना। अगले पांच वर्षों तक मैं आपका ध्यान रखूंगा। भंडारा के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दूंगा। उन्होंने भाजपा की नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार मधुरा मदनकर सहित 35 पार्षद उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
सभा में भारी भीड़ थी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक डॉ. परिणय फुके, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं उम्मीदवार आशु गोंडाने, जैकी रावलानी, पूर्व सांसद सुनील मेंढे, नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार मधुरा मदनकर, अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Cm fadnavis bhandara sabha development plan ladli bahna scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पैंगोलिन संरक्षण में ताडोबा की अनोखी पहल, रेडियो टेलीमेट्री से होगी निगरानी
Jun 08, 2026 | 02:11 AMNorth Mumbai में स्मार्ट जन सुविधा केंद्रों की शुरुआत, आधुनिक सुविधाओं से मिलेगा लाभ
Jun 08, 2026 | 01:19 AMनासिक में LPG Gas संकट, नए कनेक्शन बंद, छोटे सिलेंडर के सहारे चल रही रसोई
Jun 08, 2026 | 12:25 AMAaj Ka Rashifal 8 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 08, 2026 | 12:10 AMदिल्ली और कोलकाता में ज्यादा दूरी नहीं… 58 विधायकों को तोड़ने के बाद अब TMC सांसदों पर ऋतब्रत बनर्जी की नजर
Jun 07, 2026 | 11:21 PMसुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, 315 मृत BJP कार्यकर्ताओं के परिजनों को मिलेगी नौकरी; ₹5 लाख की सहायता का भी ऐलान
Jun 07, 2026 | 11:20 PMएक बेटा एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचा, दूसरे पायलट बेटे ने उड़ाई फ्लाइट, मां का गर्व भरा पल वायरल
Jun 07, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM














