Bhandara LCB Action: स्थानीय अपराध शाखा एलसीबी की टीम ने सिहोरा और जवाहरनगर थाना क्षेत्र में दो अलगअलग छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सड़वा महुआ सामग्री तथा अन्य सामान सहित 2 लाख 85 हजार 610 रुपये का माल जब्त किया है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
सोंड्या में 880 किलो सड़वा महुआ सामग्री बरामदसिहोरा थाना क्षेत्र के सोंड्या परिसर में रहने वाले आकाश मदन सोनवाने 27 के अवैध रूप से सड़वा महुआ सामग्री संग्रहित करने की गुप्त सूचना स्थानीय अपराध शाखा को मिली थी। हवलदार डोयले एवं एलसीबी की टीम ने सोंड्या परिसर में छापा मारा।
22 प्लास्टिक की बोरियों में भरी हुई करीब 880 किलोग्राम सड़वा महुआ सामग्री सहित 1 लाख 76 हजार रुपये आंकी गई है।
दूसरी कार्रवाई जवाहरनगर थाना क्षेत्र के गोपीवाड़ा परिसर में की गई। यहां हवलदार भोंगाडे एवं स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने अवैध शराब निर्माण की भट्टी पर छापा मारकर गणेश वार्ड, शाहपुर निवासी बंडू रविदास मोटघरे 42 को अवैध शराब बनाते हुए पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सड़वा महुआ सामग्री, शराब बनाने में प्रयुक्त रसायन, जलाऊ लकड़ी, हाथभट्टी की शराब तथा अन्य उपकरण सहित 1 लाख 9 हजार 610 रुपये का माल जब्त किया। दोनों मामलों में सिहोरा एवं जवाहरनगर पुलिस थानों में महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।