नाना पटोले (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

लाखनी नगर पंचायत के डेवलपमेंट प्लान को मिली मंजूरी, विधायक नाना पटोले के प्रयास सफल

Lakhani Development Plan: भंडारा जिले की लाखनी नगर पंचायत की विकास योजना (डेवलपमेंट प्लान) को महाराष्ट्र शासन के नगर विकास विभाग ने आंशिक मंजूरी दे दी है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • महाराष्ट्र शासन के नगर विकास विभाग ने 29 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर लाखनी नगर पंचायत की विकास योजना को आंशिक मंजूरी प्रदान की।

  • विधायक नाना पटोले ने विकास योजना की प्रक्रिया को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए, जिसके बाद यह निर्णय सामने आया।

  • नगर पंचायत ने 15 मार्च 2021 को विकास योजना तैयार करने का निर्णय लिया था। इसके बाद सर्वेक्षण और प्रारूप योजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

Lakhani Nagar Panchayat: भंडारा जिले के लाखनी शहर के नियोजनबद्ध एवं सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। महाराष्ट्र शासन के नगर विकास विभाग ने लाखनी नगर पंचायत की विकास योजना (डेवलपमेंट प्लान-डीपी) को आंशिक मंजूरी प्रदान की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक नाना पटोले द्वारा इस संबंध में किए गए लगातार प्रयासों को सफलता मिली है। इसे लाखनी शहर के भविष्य के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

महाराष्ट्र शासन के नगर विकास विभाग ने 29 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर महाराष्ट्र प्रादेशिक नियोजन एवं नगर रचना अधिनियम के तहत इस विकास योजना को आंशिक मंजूरी दी है। शहर की विकास योजना तैयार करने का निर्णय नगर पंचायत ने 15 मार्च 2021 को लिया था। इसके बाद जुलाई 2021 में प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा की गई।

अधिसूचना में क्या है?

नगर रचना विभाग की ओर से सर्वेक्षण, मौजूदा भूमि उपयोग का नक्शा तैयार करना, प्रारूप विकास योजना प्रकाशित करना तथा नागरिकों से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित करने जैसे विभिन्न चरण पूरे किए गए।

8 मई 2023 को नियोजन समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद 24 जनवरी 2024 को आवश्यक संशोधनों के साथ प्रारूप विकास योजना प्रकाशित की गई। अंततः 21 मार्च 2024 को योजना मंजूरी के लिए शासन के पास भेजी गई थी। विधायक नाना पटोले ने इस पूरी प्रक्रिया को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए।

भविष्य के विकास को मिलेगी दिशा

भविष्य के विकास को मिलेगी दिशा विकास योजना को मंजूरी मिलने से लाखनी शहर में भूमि उपयोग, विभिन्न विकास कार्यों के लिए आरक्षण, सड़कों की योजना तथा निर्माण एवं विकास संबंधी अनुमतियों के लिए नियोजन का ढांचा स्पष्ट होगा।

इससे भविष्य में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और शहर के सुनियोजित विकास को गति मिलने की उम्मीद है। विधायक पटोले के लगातार प्रयासौं से वर्षों से लंबित यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया आगे बढ़ी है। इस निर्णय से लाखनीवासियों में संतोष व्यक्त किया जा रहा है।

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड