भंडारा में रोजगार मेला (सोर्स: AI)
भंडारा

सैकड़ों रिक्त पदों के लिए भंडारा में हुए साक्षात्कार रोजगार मेले में युवाओं की उमड़ी भारी भीड़

Bhandara Job Fair: भंडारा में रोजगार मेले में हजारों युवक-युवतियां पहुंचे। सरकारी और निजी संस्थानों ने 350 पदों के लिए इंटरव्यू लिए। चयनित युवाओं को 11 महीने की ऑन-जॉब ट्रेनिंग मिलेगी।

आलोक उमाकृष्ण

Bhandara Job Fair Draws Youth: जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, भंडारा के तत्वावधान में मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

जिला परिषद सभागार में आयोजित मेले में सुबह से ही जिले के शहरी और ग्रामीण अंचलों से आए हजारों युवक-युवतियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा परिसर मेले में तब्दील हो गया।

रिक्त पदों के लिए हुआ साक्षात्कार

रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और निजी संस्थानों की ओर से कुल 350 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार (इंटरव्यू) आयोजित किए गए। इसमें मुख्य रूप से जिला परिषद का सामान्य प्रशासन विभाग, एमएसआरटीसी (रोडवेज), विद्युत विभाग, पवनी नगर परिषद, तुमसर नगर परिषद तथा कई शैक्षिक संस्थान शामिल हुए।

आवेदकों की शैक्षिक योग्यता (12वीं, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर) के आधार पर उन्हें प्रतिमाह 6,000 रुपये, 8,000 रुपये और 10,000 रुपये तक का विद्यावेतन (स्टाइपेंड) ऑफर किया गया।

ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगारों में खासा उत्साह

गांव-देहात से आए युवाओं में इस रोजगार मेले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। उम्मीदवारों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीयन कराकर विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर दस्तावेज सत्यापन कराया और इंटरव्यू दिए। एक ही स्थान पर कई विभागों में रोजगार के अवसर मिलने से युवाओं ने इस पहल को बेहद उपयोगी बताया।

11 महीने का मिलेगा ऑन-जॉब

मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को 11 महीने की अवधि के लिए ऑन-जॉब कार्य प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) दिया जाएगा। इससे युवाओं को प्रत्यक्ष शासकीय व गैर-शासकीय कार्यप्रणाली का अनुभव मिलेगा, जो उनके भविष्य के करियर और स्थायी रोजगार के लिए काफी मददगार साबित होगा।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां