प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
भंडारा

भंडारा में रेत तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 3 टिप्पर और अवैध रेत परिवहन पर करोड़ों की जब्ती

Maharashtra Crime News: भंडारा में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर गोबरवाही पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन टिप्पर जब्त किए हैं। दो कार्रवाइयों में 1 करोड़ रुपये से अधिक का माल पकड़ा गया है।

अंकिता पटेल

Bhandara Illegal Sand Mining: भंडारा अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए गोबरवाही पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। बावनथड़ी और डोंगरी बुजुर्ग क्षेत्र में की गई दो अलग-अलग कार्रवाइयों में पुलिस ने तीन टिप्परों को जब्त कर कुल 1 करोड़ से अधिक रुपये का माल पकड़ा है।

इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किए गए हैं। बावनधड़ी क्षेत्र में दो टिप्पर जब्त गोबरवाही पुलिस स्टेशन के हवलदार पेंदाम एवं उनके सहयोगी खापा-रोंबा मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध अशोक लेलैंड कंपनी के टिप्पर पुलिस को दिखाई दिए।

बावनथड़ी चौक पर ट्रकों को रोककर जांच करने पर दोनों ट्रकों में बिना अनुमति 6-6 ब्रास रेत पाई गई। पुलिस ने 40 लाख रुपये मूल्य के दो टिप्पर (एमएच-34 बीजी 5567 एवं एमएच-40 एके 0615) तथा 60 हजार रुपये की रेत, कुल 80 लाख 60 हजार रुपये का माल जब्त किया, इस मामले में कामठी, जिला नागपुर निवासी भूषण देविदास भुरे और अश्विन हरिचंद भोवते के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं पर्यावरण संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डोंगरी बुजुर्ग में रेत से भरा टिप्पर पकड़ा

दूसरी कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक राठोड एवं उनकी टीम ने डोगरी बुजुर्ग से चांदमारा मार्ग पर एक आयशर कंपनी के टिप्पर (एमएच-40 सीटी 9564) को रोका। जांच में टिप्पर से 2 ब्रास अवैध रेत परिवहन किए जाने का खुलासा हुआ।

पुलिस ने 20 लाख रुपये मूल्य का टिप्पर और 12 हजार रुपये की रेत, कुल 20 लाख 12 हजार रुपये का माल जब्त किया। इस मामले में चालक चांदमारा, तहसील तुमसर निवासी निकेश सीताराम बंसोड तथा वाहन मालिक दिनेश शिवदयाल गेडाम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है,

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी