(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
भंडारा

भंडारा में अवैध रेत तस्करी पर करारा प्रहार, तीन जगहों पर छापेमारी, लाखों का माल जब्त

Bhandara News: भंडारा में अवैध रेत तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की गई। 3 जगह छापेमारी कर 36 लाख की रेत व वाहन जब्त किए गए। करचखेडा फाटा में एक टिप्पर से 5 ब्रास रेत सहित आरोपी पकड़ा गया।

आकाश मसने

Bhandara Illegal Sand Smuggling News: भंडारा जिले में अवैध रेत खनन और तस्करी के खिलाफ प्रशासन व पुलिस की संयुक्त मुहिम के तहत गुरुवार 28 अगस्त को तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन प्रकरणों में कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से रेत ढोने वाले ट्रक व ट्रैक्टर जब्त किए गए। कुल मिलाकर करीब 36 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है।

कारधा पुलिस के उपनिरीक्षक मुरकुटे अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। शाम करीब 6.50 से 7.30 बजे के बीच मौजा करचखेडा फाटा पर कार्रवाई करते समय एक टिप्पर क्रमांक एमएच 32/एजे-2413 से पांच ब्रास रेत अवैध रूप से परिवहन करते हुए आरोपी को पकड़ा। धारगाव निवासी चालक मयूर छत्रपति करवाडे तथा खमारी निवासी टिप्पर मालिक विजय मारवाडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जब्त माल की कीमत करीब 25.30 लाख रुपये आंकी गई है। तुमसर तहसीलदार के आदेश पर ग्राम विकास अधिकारी तुषार कांबले ने वैनगंगा नदी के सुकडी नकुल क्षेत्र में छापा मारा।

बिना नंबर के ट्रैक्टर ट्रॉली में ले जा रहा था रेत

इस दौरान आरोपी सुकडी नकुल निवासी महेंद्र जैपाल रहांगडाले को ट्रैक्टर क्र. एमएच 36-जेड 1159 और बिना नंबर की ट्रॉली सहित एक ब्रास रेत परिवहन करते पकड़ा गया। कुल जब्त माल की कीमत लगभग 6.06 लाख रुपये बताई गई है। सिहोरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

एक अन्य कार्रवाई में तहसील कार्यालय तुमसर के पटवारी लक्ष्मीकांत ठवकर ने कार्रवाई करते हुए खापा खुर्द चौक से ट्रैक्टर क्रमांक एमएच 36/एजी 9424 एवं बिना नंबर की ट्रॉली में भरी एक ब्रास रेत जब्त की। रोंघा निवासी चालक जयपाल उपासराव गजाम और गोवारी टोला निवासी ट्रैक्टर मालिक विरुदेव गजानन भोंडे को आरोपी बनाया गया है।

जब्त सामग्री की कीमत 5.06 लाख रुपये है।तीनों मामलों में पुलिस ने भादंसं की संबंधित धाराओं के साथ महाराष्ट्र जमीन राजस्व अधिनियम, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान प्रतिबंध अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं। जब्त किए गए कुल माल की कीमत लगभग 36 लाख रुपये आंकी गई है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान