भंडारा

भंडारा में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: मांडवी और कोच्छी में कार्रवाई, 14.37 लाख का माल जब्त

बंडारा जिले में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस और राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई। 14.37 लाख का माल जब्त, दो ट्रैक्टर ट्रॉली और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज।

रूपम सिंह

Bhandara Sand Mining: भंडारा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें कुल 14.37 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। पुलिस और राजस्व विभाग ने सिहोरा और दिघोरी थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की।

सिहोरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मांडवी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन का मामला सामने आया। पुलिस कर्मचारी अतुल ललित बावनकर की शिकायत के अनुसार, 11 मार्च की सुबह करीब 10:20 बजे मांडवी इलाके में एक सिल्वर रंग का आयसर ट्रैक्टर और बिना नंबर की ट्रॉली को रोका गया। जांच में पाया गया कि ट्रैक्टर में बिना किसी अनुमति के करीब 1 ब्रास रेत लदी हुई थी।

इस कार्रवाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली और रेत सहित कुल 7,06,000 रुपये का माल जब्त किया गया। इस मामले में सिलेगांव निवासी आरोपी विजय गोमा बलगे के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई दिघोरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मौजा कोच्छी में चुलबंद नदी तट पर की गई। मंडल अधिकारी सोमेश्वर चेतन मदनकर की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। कोच्छी निवासी आरोपी दिलीप आनंदराव सेलोटे अपने ट्रैक्टर में नदी पात्र से अवैध रूप से रेत भरकर ले जा रहा था।

इस कार्रवाई में रेत सहित 7,31,000 रुपये का माल बरामद किया गया। दोनों कार्रवाइयों में कुल 14.37 लाख का माल बरामद किया गया है।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?