नवजात की तस्करी (AI Generated Image) 
भंडारा

अस्पतालों से हो रही बच्चों की तस्करी; इलाज के नाम पर नवजात का किया सौदा, डॉक्टर निकला मास्टरमाइंड! मची सनसनी

Bhandara Child Trafficking Case: भंडारा-गोंदिया में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय। इलाज के बहाने 10 दिन की बच्ची का सौदा। गोंदिया का डॉक्टर मुख्य आरोपी। चाइल्ड हेल्पलाइन ने मासूम को बचाया।

प्रिया जैस

Newborn Baby Smuggling Racket: भंडारा और गोंदिया जिले में सनसनी फैलाने वाले नवजात बालिका तस्करी मामले का वरठी पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त कार्रवाई में पर्दाफाश हुआ है। इलाज के बहाने माता-पिता को गुमराह कर महज 10 दिन की नवजात बच्ची की बिक्री करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें से 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की 1098 हेल्पलाइन पर 2 फरवरी को सूचना मिली कि भंडारा जिले के पांढराबोडी निवासी मालती प्रकाश वाघमारे अपने घर 10 दिन की एक नवजात बच्ची लाई है। चाइल्ड हेल्पलाइन की समन्वयक लोकप्रिया देशभ्रतार ने टीम के साथ जांच की। पूछताछ में पता चला कि महिला अकेली रहती है और बच्ची को गोंदिया से लाया गया है। आगे पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर वह महिला बच्ची को लेकर फरार हो गई।

नाकाबंदी में नवजात के साथ महिला पकड़ी गई

वरठी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिलेभर में नाकाबंदी की। मोहाडी पुलिस थाना क्षेत्र के कुशारी फाटा पर एक संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन में पौर्णिमा सतीश धुर्वे नामक महिला के पास वही नवजात बच्ची मिली। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गोंदिया के एक डॉक्टर के कहने पर बच्ची को ले जाया जा रहा था।

  • 10 दिन की बच्ची की खरीद-फरोख्त का खुलासा
  • मुख्य आरोपी गोंदिया का डॉक्टर व सहयोगी फरार
  • इलाज के बहाने रचा गया सौदा
  • चेक के जरिए रकम जमा होने का खुलासा
  • नागपुर की एक सामाजिक संस्था में मुफ्त इलाज कराने का झांसा

माता-पिता को झांसा देकर बच्ची ले गए आरोपी

जांच में बच्ची के असली माता-पिता का पता चला। समय से पहले जन्म होने के कारण बच्ची की तबीयत खराब थी। गोंदिया के डॉक्टर ने इलाज का खर्च अधिक होने की बात कहकर माता-पिता को विश्वास में लिया। नागपुर की एक सामाजिक संस्था में मुफ्त इलाज कराने का झांसा देकर अपने सहयोगियों के माध्यम से बच्ची का सौदा किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि मालती वाघमारे ने डॉक्टर के सहयोगी के खाते में चेक के माध्यम से बड़ी राशि जमा की थी।

मुख्य आरोपी डाक्टर की तलाश

भंडारा पुलिस ने पांच मुख्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें गोंदिया निवासी एक डॉक्टर (मुख्य सरगना), मालती प्रकाश वाघमारे (पांढराबोडी, भंडारा), ललेश्वरी नंदकिशोर सादेपाच (रामनगर, गोंदिया), पौर्णिमा सतीश धुर्वे (रामनगर, गोंदिया) और उमेशसिंह रामचंद्रसिंह गहलोत (गोंदिया) शामिल हैं। आरोपी ललेश्वरी सादेपाच को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी डॉक्टर और अन्य सहयोगी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा