किसान प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)  
भंडारा

भंडारा के दो किसानों को राज्य स्तरीय सम्मान, कृषिभूषण व खेतीनिष्ठ पुरस्कार की घोषणा

State Agriculture Awards: महाराष्ट्र शासन के कृषि विभाग द्वारा घोषित वर्ष 2023 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों में भंडारा जिले के दो किसानों को चुना गया है। आधुनिक खेती में नवाचार के लिए मिलेगा सम्मान।

केतकी मोडक

2 Farmers Awarded In Bhandara: महाराष्ट्र शासन के कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2023 के राज्य स्तरीय कृषि पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में जिले के दो प्रगतिशील किसानों ने अपनी मेहनत, नवाचार और उत्कृष्ट कृषि कार्य के दम पर स्थान बनाया है। जैविक खेती और आधुनिक टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने वाले इन किसानों के चयन से जिले का गौरव बढ़ा है।

पवन कटनकर को मिलेगा कृषिभूषण पुरस्कार

तुमसर तहसील के सिंधपुरी निवासी प्रगतिशील किसान पवन ताराचंद कटनकर का चयन 'कृषिभूषण (जैविक खेती)' पुरस्कार के लिए किया गया है। उन्होंने रासायनिक खेती छोड़कर पूरी तरह जैविक खेती को अपनाया और विषमुक्त कृषि उत्पादों के माध्यम से न केवल अपनी आय बढ़ाई, बल्कि समाज में जैविक खेती के महत्व को भी स्थापित किया। उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

नरेश ढोक को वसंतराव नाईक खेतीनिष्ठ किसान पुरस्कार

पवनी तहसील के निलज गांव निवासी नरेश रामचंद्र ढोक को 'वसंतराव नाईक खेतीनिष्ठ किसान पुरस्कार' (सामान्य वर्ग) के लिए चुना गया है। उन्होंने पारंपरिक खेती में आधुनिक तकनीकों का समावेश कर टिकाऊ कृषि का सफल मॉडल विकसित किया है।

जल संरक्षण, नई कृषि तकनीकों के प्रयोग और उत्पादन बढ़ाने के क्षेत्र में उनके प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से मान्यता मिली है। उनकी कार्यशैली से क्षेत्र के अनेक किसान आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

कृषि क्षेत्र में खुशी की लहर

राज्य सरकार हर वर्ष कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसानों और संस्थाओं को सम्मानित करती है। इस वर्ष जिले के दो किसानों के चयन से जिले के कृषि क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

यह सम्मान केवल पवन कटनकर और नरेश ढोक की उपलब्धि नहीं, बल्कि जिले में कृषि विकास और नवाचार को मिली सरकारी मान्यता भी माना जा रहा है। पुरस्कारों की घोषणा के बाद जिले के पालकमंत्री डॉ। पंकज भोयर, जिलाधिकारी सावन कुमार तथा कृषि विभाग के अधिकारियों ने दोनों किसानों को बधाई दी है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा