भंडारा कलेक्टर सावन कुमार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
भंडारा

'सिलेंडर की किल्लत की खबरें महज अफवाह', भंडारा कलेक्टर ने वीडियो जारी कर की अपील, बोले- पैनिक न करें

Bhandara LPG Shortage News: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में गैस किल्लत की खबरों को जिलाधिकारी सावन कुमार ने सिरे से नकारा। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पैनिक न होने की अपील की है।

आकाश मसने

Bhandara DM Sawan Kumar On LPG Shortage: पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एलपीजी (LPG) सिलेंडर की किल्लत और कीमतों में भारी उछाल को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें तैर रही हैं। इन खबरों ने आम जनता के बीच पैनिक (घबराहट) पैदा कर दिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भंडारा के जिलाधिकारी सावन कुमार ने खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट की है।

कलेक्टर सावन कुमार बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें

भंडारा कलेक्टर सावन कुमार ने एक आधिकारिक वीडियो संदेश जारी करते हुए जिले के नागरिकों को आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर गैस सिलेंडर की कमी को लेकर जो भी पोस्ट साझा किए जा रहे हैं, उनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।"

कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं

प्रशासन को सूचना मिली है कि किल्लत की अफवाह का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व और वितरक सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी कर रहे हैं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति या एजेंसी निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलती है, तो नागरिक तुरंत इसकी शिकायत प्रशासन से करें। शिकायत मिलते ही संबंधित के खिलाफ त्वरित और कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

क्यों फैली दहशत?

दरअसल, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक संकट के कारण सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि भारत में एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि होगी और स्टॉक खत्म हो जाएगा। इसी डर के कारण लोग भारी संख्या में बुकिंग करने लगे और जमाखोरी की खबरें आने लगीं।

प्रशासन की तैयारी पूरी

डीएम सावन कुमार ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी बहकावे में आकर जरूरत से ज्यादा स्टॉक न करें। प्रशासन पूरी तत्परता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की सेवा के लिए हमने एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की है, ताकि हर घर तक समय पर सिलेंडर पहुंच सके। घबराने की कोई बात नहीं है, बस जागरूक रहें।

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी