जिला अस्पताल की छत से कूदकर युवक ने दी जान 
भंडारा

नहीं सह पाया तकलीफ, जिला अस्पताल की छत से कूदकर युवक ने दी जान, इलाज के दौरान मृत्यु

Bhandara Hospital Suicide: भंडारा जिला अस्पताल में उपचाराधीन युवक ने मानसिक तनाव के कारण छत से कूदकर जान दे दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच जारी है।

आंचल लोखंडे

Bhandara News: भंडारा जिला सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन एक युवक ने मानसिक तनाव के कारण अस्पताल की इमारत की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। मृतक युवक की पहचान अखिलेश भिकराम मरसकोल्हे (22) निवासी कुडवा, तहसील तिरोडी, जिला बालाघाट के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार (24 नवंबर) को घटी।

दो दिन पहले अखिलेश मरसकोल्हे को शरीर पर गंभीर जलने के कारण भंडारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि अत्यधिक दर्द और तनाव के चलते उसकी मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ रही थी। मंगलवार सुबह वह अचानक वार्ड से बाहर निकला और सीधे अस्पताल की छत पर पहुंच गया। लगभग 40-50 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने पर उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं।

इलाज के दौरान हुई मौत

घायल हालत में उसे तुरंत आईसीयू विभाग में भर्ती किया गया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर मस्तिष्क चोट के चलते इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर मर्ग दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

वीडियो हुआ वायरल

घटना के दिन कोई वीडियो उपलब्ध नहीं था, लेकिन मंगलवार सुबह से छत से कूदने की पूरी वारदात दिखाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में युवक को भवन के कठडों पर लटकते हुए देखा जा सकता है, जबकि नीचे परिजन और अन्य लोग उसे रोकने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।

कुछ ही क्षणों बाद युवक ने अचानक पकड़ छोड़ दी और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल आईसीयू में पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों, कर्मचारियों और परिजनों के बीच भय और तनाव का वातावरण फैल गया। वायरल वीडियो ने पूरे जिले में सनसनी मचा दी है।

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?