हिरासत में जिला अध्यक्ष मुकुंद साखरकर (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

SIR को लेकर भंडारा में कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में जिला अध्यक्ष मुकुंद साखरकर

Bhandara SIR: भंडारा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मतदाता सूची में बदलावों की जांच और प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

आंचल लोखंडे

Bhandara Congress Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआयआर) के दौरान मतदाताओं के नामों में कथित बदलाव और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में भंडारा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन से पहले भंडारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुंद साखरकर को पुलिस ने उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एकत्र हुए और प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

लोकतंत्र की हत्या हुई: साखरकर

साखरकर ने अपनी गिरफ्तारी पर कहा कि, मेरी गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। लोकतंत्र में अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करना हर नागरिक का अधिकार है। लेकिन आंदोलन शुरू होने से पहले ही मुझे घर से हिरासत में लेना लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने वाले नागरिकों के अधिकारों पर हमला है। मतदाता लोकतंत्र का केंद्रबिंदु है। मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रहना और चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी होना आवश्यक है।

चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर आपत्ति

साखरकर ने एसआयआर प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर चुनाव आयोग से स्पष्ट जवाब देने, दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। मतदाता सूची में किए जा रहे बदलाव, नाम हटाने की प्रक्रिया तथा चुनाव आयोग की आईटी प्रणाली के केंद्रीकरण को लेकर भी सवाल उठाए कांग्रेस ने मांग की कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए।

मतदान के अधिकार की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखने की आवश्यकता जताई गई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर भी आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

साथ ही एसआयआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में हुए बदलावों की गहन जांच कराने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए और एसआयआर प्रक्रिया में पारदर्शिता लाओ जैसे नारे लगाए, इस दौरान प्रमोद तितीरमारे, जय डोंगरे, जयश्री बोरकर, मोहन पंचभाई, पवन मस्के, मनोज बनसोड, रक्षित मेश्राम, रमेश पारधी, प्यारेलाल वाघमारे, राजेश हटवार, प्रदीप बुराडे, आशिष पात्रे, बालू ठवकर, आकाश बोंद्रे, सोनू कोटवाणी, अय्युब पटेल, हितेश लांजेवार, वैभव मेंढे, मंगेश हुमणे, धनराज साठवणे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को कहा मोदी सरकार की कठपुतली; इस्तीफे की मांग की

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन