कांग्रेस का मोर्चा (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

नाना पटोले के नेतृत्व में कांग्रेस का मोर्चा, किसानों और आम लोगों की मांगों को लेकर कांग्रेस आक्रमक

Bhandara Congress Satyagraha: भंडारा में कांग्रेस ने किसानों, खेत मजदूरों, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला स्तरीय मोर्चा और सत्याग्रह किया।

आंचल लोखंडे

Bhandara Congress Protest: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड स्थित हल्द्वानी में सभा स्थल का गंगाजल से शुद्धिकरण किए जाने की घटना के विरोध में तथा संविधान, सामाजिक समानता व बंधुत्व के मूल्यों की रक्षा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भंडारा में जिला स्तरीय मोर्चा निकालकर सत्याग्रह का आयोजन किया गया।विधायक नाना पटोले के नेतृत्व में विश्राम गृह, भंडारा से इस मोर्चे की शुरुआत हुई। मोर्चा त्रिमूर्ति चौक स्थित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचा, जहां सत्याग्रह और विरोध प्रदर्शन किया गया।

इसके बाद भंडारा जिले के किसानों, खेत मजदूरों, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।इस आंदोलन के दौरान पूर्व विधायक अनिल बावनकर, सांसद डॉ. प्रशांत पड़ोले, विधायक नाना पटोले तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुंद साखरकर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।आंदोलन के दौरान प्रशासन के समक्ष कई प्रमुख मांगें रखी गईं।

जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

इनमें किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों (खाद) की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी एवं अधिक दरों पर बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करने, नकली बीज विक्रेताओं पर मामले दर्ज करने, रबी धान और मक्का खरीद के बकाया भुगतान का तुरंत भुगतान करने, किसानों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति देने तथा स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता रद्द करने की मांग शामिल है।

तो 21 अगस्त को तीव्र आंदोलन की चेतावनी

इसके अलावा सौर कृषि पंप धारकों को आवश्यक बिजली कनेक्शन देने, 2019 से बकाया मनरेगा का भुगतान करने, जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों एवं खोदी गई सड़कों की मरम्मत करने, प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किस्तें जारी करने, जिला परिषद स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने तथा वन्यजीवों के हमलों से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की गई। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आगामी शुक्रवार, 21 अगस्त को भंडारा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से तीव्र आंदोलन किया जाएगा। इस मोर्चे में कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल