सीटू आंदोलन भंडारा  (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

Bhandara News: आंगनवाड़ी में 8 रुपए में पौष्टिक भोजन देना मुश्किल, महिला बचत समूहों ने दिया धरना

Anganwadi Diet Rate Increase: भंडारा में बढ़ती महंगाई के कारण महिला बचत समूहों को आंगनवाड़ी के लिए 8 में भोजन देना कठिन हो रहा है। सीटू के बैनर तले जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना आंदोलन किया गया।

आंचल लोखंडे

CITU Bhandara Protest: आंगनवाड़ी केंद्रों में लाभार्थियों को गर्म और ताजा भोजन उपलब्ध कराने वाली महिला बचत समूहों को वर्तमान आहार दर पर आपूर्ति करना मुश्किल हो रहा है। इसी के चलते आहार आपूर्ति संगठन (सीटू), भंडारा की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एकदिवसीय धरना आंदोलन किया गया।

संगठन के अनुसार, वर्तमान में प्रति लाभार्थी केवल 8 रुपए की दर मिल रही है। बढ़ती महंगाई के बीच इस राशि में पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना मुश्किल हो गया है।

आहार की दर बढ़ाकर 20 रुपए करने की मांग

बढ़ती महंगाई के साथ अनाज, दाल, सब्जियां, खाद्य तेल, मसाले, गैस और ईंधन के दाम बढ़ने से बचत समूहों की महिलाओं को कई बार अपनी जेब से अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। इसके अलावा आहार आपूर्ति के बिल समय पर नहीं मिलने से उनकी आर्थिक परेशानियां और बढ़ गई हैं।

संगठन ने प्रति लाभार्थी आहार की दर 8 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए करने की मांग की है। साथ ही बचत समूहों के आहार बिल का भुगतान प्रत्येक माह नियमित रूप से उनके बैंक खातों में जमा करने तथा महंगाई को ध्यान में रखते हुए आहार दर की समय-समय पर समीक्षा करने की मांग भी की गई।

मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

आंदोलन के बाद संगठन की ओर से अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शासन की ओर से मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा।

धरना आंदोलन में संगठन के जिला मार्गदर्शक नरेंद्र रामटेके, जिला उपाध्यक्ष निशा सोनकुसरे, विद्या थोटे, उमेश्वरी मेश्राम, मोनाली रोकड़े, आर. जे. पठाण, ज्योति भानारकर, उमा चटप, भावना चौधरी, उषा निमजे, रंजना कुंभारे, शोभा राऊत, आर. डी. पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिला बचत समूहों की सदस्य उपस्थित थीं।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते