भंडारा आवास परियोजना (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

Bhandara News: बिना ईंटों के मकानों की अत्याधुनिक कॉलोनी, माय वन तकनीक से बने आवास में रहेंगे भंडारावासी

Bhandara Housing Project: भंडारा शहर के पास 224 फ्लैटों की आधुनिक आवासीय कॉलोनी तैयार की गई है। ‘माय वन’ तकनीक से बनी इस परियोजना के 200 फ्लैटों पर पीएम आवास योजना की सब्सिडी मिलेगी।

आंचल लोखंडे

Bhandara Modern Housing Colony: अल्प और अत्यल्प आय वर्ग के नागरिकों को किफायती और पक्का घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाराष्ट्र आवास विभाग ने भंडारा शहर से सटे क्षेत्र में 224 फ्लैटों की अत्याधुनिक कॉलोनी तैयार की है। इस परियोजना की खासियत यह है कि जिले में पहली बार पारंपरिक ईंटों का उपयोग किए बिना मलेशिया की 'माय वन' आधुनिक तकनीक से निर्माण किया गया है। ग्राउंड प्लस तीन मंजिल की सात विंग में तैयार इस आवासीय परियोजना का लोकार्पण सितंबर के पहले सप्ताह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों किए जाने की योजना है।

कॉलोनी में कुल सात इमारतें बनाई गई हैं। प्रत्येक विंग में 32 न फ्लैट हैं। इस तरह कुल 224 परिवारों को पक्का आशियाना मिल सकेगा। परियोजना में न आधुनिक निर्माण तकनीक के साथ जलापूर्ति, सीवेज प्रबंधन और वर्षा जल व संचयन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध र कराई गई हैं।

सात विंग में 224 फ्लैट

परियोजना में पारंपरिक ईंटों के बजाय 'माय वन' तकनीक का उपयोग किया गया है। इसके माध्यम से मजबूत कंक्रीट की दीवारें और निर्माण के अन्य घटक तैयार किए गए हैं। दरवाजों के फ्रेम भी इसी तकनीक से तैयार किए गए हैं। आधुनिक पद्धति के कारण कम समय में मजबूत और टिकाऊ निर्माण संभव हुआ है।

200 फ्लैटों को पीएम आवास योजना की सब्सिडी

कुल 224 फ्लैटों में से 200 फ्लैटों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब्सिडी मिलेगी। म्हाडा द्वारा निर्धारित फ्लैट की मूल कीमत 11 लाख 98 हजार 934 रुपये है। सब्सिडी के बाद पात्र लाभार्थियों को फ्लैट 9 लाख 48 हजार 934 रुपये में उपलब्ध होगा। योजना के लिए पति-पत्नी की संयुक्त वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक होने की पात्रता रखी गई है।

लोकार्पण के बाद मिलेगा कब्जा

अल्प और अत्यल्प आय वर्ग के परिवारों के लिए यह परियोजना किफायती आवास का महत्त्वपूर्ण अवसर है। लोकार्पण के बाद पात्र लाभार्थियों को फ्लैटों का कब्जा कब मिलेगा, इस पर अब नागरिकों की नजर है।

कालोनी में जलापूर्ति और जल प्रबंधन की व्यवस्था

कॉलोनी में जलापूर्ति के लिए 5 हजार, 3 हजार और 2 हजार लीटर क्षमता वाली तीन ओवरहेड टंकियां बनाई गई हैं। इसके अलावा 27 हजार लीटर क्षमता की भूमिगत पानी की टंकी भी तैयार की गई है। प्रत्येक इमारत के लिए अलग बोअरवेल की सुविधा दी गई है। बारिश के पानी के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा सीवेज के उपचार के लिए एसटीपी की व्यवस्था भी की गई है।

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

20 मिनट की देरी ने बचाई जान, भारत लौटे केरल और नागपुरवासी, तमिलनाडु के 219 लोग सुरक्षित, सैकड़ों अभी भी लापता

NEET-PG Exam 2026: जयपुर में परीक्षा के दौरान सर्वर ठप, छात्रों का फूटा गुस्सा, सेंटर पर काटा बवाल- VIDEO

अब सड़क नहीं पटरी से जुड़ेगा भूटान, भारत के 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर टिकी सबकी नजर

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा PM SVANidhi स्कीम के तहत 35 लाख महिलाओं को मिला लाभ