भंडारा डबल मर्डर केस के आरोपी गिरफ्तार (pic credit; social media) 
महाराष्ट्र

भंडारा डबल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, चार आरोपी गिरफ्तार

Bhandara News: भंडारा जिले में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में रविवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सोनाली चावरे

Bhandara Double Murder Case: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में रविवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे ने मीडिया को बताया कि भंडारा में पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियारों से हमला कर दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिल शाकीर शेख, फैजान शाकीर शेख, प्रीतम विलास और आयुष मुन्ना के रूप में हुई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए और पंचनामा किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में दो भाई हैं और अन्य दो नागपुर के हैं।

बदमाशों ने धारदार हथियारों से किया था हमला

पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे ने बताया कि जिन लोगों की हत्‍या हुई है, उनके नाम वसीम उर्फ टिंकू खान और शशांक गजभिये है। घटना का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि टिंकू खान रात में मुस्लिम लाइब्रेरी चौक स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे, तभी उन पर हमला हुआ और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने गए शशांक गजभिये पर भी धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

पुरानी रंजीश में वारदात को दिया था अंजाम

घटना के बाद आधी रात को भंडारा में तनावपूर्ण महौल हो गया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मुस्लिम लाइब्रेरी चौक, मिस्किन टैंक क्षेत्र और महत्वपूर्ण इलाकों में कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है। स्थिति नियंत्रण में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ सालों से टिंकू खान और हमलावरों के बीच विवाद चल रहा था। यह विवाद किसी कारणवश बढ़ता गया और अब दोनों की जान जाने तक पहुंच गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस विषय पर था, लेकिन पुलिस इस दिशा में गहराई से जांच कर रही है।

(News Source-आईएएनएस)

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?