मुंबई बेस्ट बस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

BEST के 38 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, BMC में विलय समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन तेज

BEST Workers Indefinite Strike: BEST कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर आधी रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। 38,000 कर्मचारियों के आंदोलन में शामिल होने से बस सेवाओं पर असर पड़ेगा।

अपूर्वा नायक

BEST Workers Indefinite Strike News: बेस्ट उपक्रम का बीएमसी में विलय करने, उपक्रम के परिवहन और बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) कर्मचारियों की आर्थिक समस्याओं को हल करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर बेस्ट के कर्मचारी गुरुवार आधी रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

जब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी, ऐसा दृढ़ संकल्प हड़ताली कर्मचारियों ने 'बेस्ट कामगार संयुक्त कृति समिति' की बैठक में व्यक्त किया।

इस हड़ताल में कुल 12 संगठन शामिल हुए हैं, जिसके कारण शहर की सभी 5 से 6 हजार बस फेरे (ट्रिप्स) ठप हो जाएंगे, साथ ही बिजली आपूर्ति भी बाधित होने की आशंका के कारण मुंबईवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

38 हजार कर्मचारी स्ट्राइक में शामिल

यूनियन का कहना है कि बेस्ट कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के बजाय सरकार ने बेस्ट की संपत्तियों और डिपो के पुनर्विकास के नाम पर अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। इसके खिलाफ कर्मचारियों में गुस्से की लहर दौड़ गई है।

6 हजार कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन घोषित किया

विभिन्न मांगों को लेकर बेस्ट के 23 हजार स्थायी कर्मचारी और 15 हजार से अधिक संविदा कर्मचारी, यानी कुल मिलाकर 38 हजार से भी ज्यादा कर्मचारी गुरुवार आधी रात से हड़ताल पर चले गए है। इस हड़ताल को बेस्ट उपक्रम से सेवानिवृत्त हुए 6 हजार कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन घोषित किया है। गुरुवार को दादर स्थित मुंबई मराठी ग्रंथसंग्रहालय में हुई 'बेस्ट कामगार संयुक्त कृति समिति की बैठक में हड़ताल का निर्णय घोषित किया गया।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?