वाल्मिक कराड (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
बीड

Beed Murder: संतोष देशमुख की निर्मम हत्या के मामले में छूट जाएंगे वाल्मिक कराड? कोर्ट से कर दी ये अपील

Santosh Deshmukh Murder Case: महाराष्ट्र के बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी वाल्मिक कराड ने कोर्ट से अपील की है। कोर्ट ने मामले की जांच कर रहे राज्य CID से आवेदन पर जवाब मांगा।

प्रिया जैस

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड ने बीड की एक अदालत में एक आवेदन दायर कर खुद को आरोपमुक्त करने का आग्रह किया है। उसने दावा किया है कि उसके खिलाफ कोई प्राथमिक सबूत नहीं है। अदालत ने मामले की जांच कर रहे राज्य सीआईडी से आवेदन पर जवाब मांगा है। सीआईडी ही मामले की जांच कर रही है।

किसी मामले में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद आरोपी को तब आरोप मुक्त किया जा सकता है, जब अदालत की राय हो कि उसके खिलाफ प्रथम दृष्टया अपराध नहीं बनता है। फिर आरोपी को मुकदमे का सामने करने की जरूरत नहीं होती है। संतोष देशमुख हत्याकांड के जोर पकड़ने पर वाल्मिक कराड ने आत्मसमर्पण कर दिया था।

अदालत ने CID ​से जवाब मांगा है - निकम

विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने कहा कि आरोपी वाल्मिक कराड ने पहले कुछ कागजात मांगे थे। हमने आज अदालत के समक्ष वे कागजात पेश किए हैं। आरोपी वाल्मिक ने मामले से खुद को आरोप मुक्त करने के लिए एक आवेदन दायर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि उसके खिलाफ कोई प्राथमिक सबूत नहीं है। अदालत ने सीआईडी ​से जवाब मांगा है, जो 24 अप्रैल को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

निकम ने कहा कि संतोष देशमुख की पिटाई का एक वीडियो भी गुरुवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसे सीआईडी के अनुसार आरोपियों ने ही बनाया था। लेकिन हमने अदालत से अनुरोध किया है कि वीडियो को सार्वजनिक नहीं किया जाए क्योंकि इससे कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है। अभियोजन पक्ष ने कराड की चल और अचल संपत्तियों को जब्त करने के लिए अदालत में एक आवेदन दायर किया है, जिस पर बाद में सुनवाई होगी। सीआईडी​इस मामले में अन्य आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच कर रही है।

पिछले साल हुई थी हत्या

महाराष्ट्र के बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख को पिछले साल 9 दिसंबर को एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली की कोशिश को रोकने का प्रयास करने पर कथित तौर पर अगवा कर लिया गया था और उन्हें प्रताड़ित कर मार डाला गया था। इस संबंध में अब तक वाल्मिक कराड सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआईडी ने पिछले महीने देशमुख की हत्या और दो संबंधित मामलों में बीड की एक अदालत में 1,200 पृष्ठों से अधिक का आरोपपत्र दायर किया था।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव