सुप्रिया सुले व वाल्मिक कराड (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
बीड

संतोष देशमुख हत्याकांड: जेल में ऐश कर रहा आरोपी वाल्मिक कराड? सुप्रिया सुले ने की नागपुर शिफ्ट करने की मांग

Supriya Sule On Walmik Karad: बीड के सरपंच संतोष देशमुख मर्डर केस के मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड पर जेल में VIP सुविधाएं मिलने के आरोप लगे। सुप्रिया सुले ने कराड को नागपुर जेल में शिफ्ट करने की मांग की।

आकाश मसने

Supriya Sule Demands Walmik Karad Nagpur Jail Shift: महाराष्ट्र के बीड जिले के चर्चित मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में एक नया मोड आया है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड पर बीड जिला जेल के भीतर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने और अवैध रूप से वीडियो कॉल करने के आरोप लगे हैं। इस खुलासे के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने इस मामले में मुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से तत्काल हस्तक्षेप करने और आरोपी को नागपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने की मांग की है।

वाल्मिक कराड को नागपुर जेल में शिफ्ट करने की मांग की

शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की है कि आरोपी कराड को तुरंत बीड से नागपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी शिकायत मिली है कि कराड को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है और वह जेल से वीडियो कॉल कर रहा है।

सुप्रिया सुले बोलीं- किसे मिल रहा पॉलिटिकल सपोर्ट?

सुप्रिया सुले ने कहा कि आखिर वाल्मिक कराड को किन नेताओं का पॉलिटिकल सपोर्ट मिल रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट से भी जांच की मांग की थी। सुले ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। ऐसे में राज्य के मुखिया और गृह मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे देवेंद्र फडणवीस को सख्त कदम उठाने चाहिए।

सुप्रिया सुले ने कहा कि बीड की जेल में हो रही यह घटना सीधे-सीधे न्याय प्रक्रिया का अपमान है और मैं मुख्यमंत्री से मांग करती हूं कि आरोपियों को बीड़ से नागपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया जाए।

संतोष देशमुख के भाई ने लिखा जेल सुपरिटेंडेंट को पत्र

दिवंगत सरपंच संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख ने जेल सुपरिटेंडेंट को लिखे पत्र में गंभीर आरोप लगाए है उन्होंने कहा कि हत्या के मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड को राजनीतिक प्रभाव के कारण बीड जिला जेल में गैर-कानूनी सुविधाएं दी जा रही हैं।

ऐसी रिपोर्ट है कि कराड दूसरे कैदियों दूसरे कैदियों के नाम पर वकीलों के सिम कार्ड से बाहरी लोगों को कॉन्टैक्ट कर रहा है साथ ही जेल सुपरिटेंडेंट के ऑफिस में बैठकर गैर-कानूनी तरीके से वीडियो कॉल भी कर रहा है।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते