चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
बीड

Beed: चंद्रशेखर बावनकुले ने सुरेध धस और धनंजय मुंडे के बीच कराई सीक्रेट मीटिंग, बोले- मतभेद है, मनभेद नहीं

बीड हत्याकांड मामले में मंत्री धनंजय मुंडे की मुश्किलें कम नहीं हैं। इस बीच सुलह के लिए चंद्रशेखर बावनकुले ने दोनों के बीच सीक्रेट मीटिंग करवाई है, जिसमें दोनों में आपस में काफी बातचीत हुई है।

प्रिया जैस

मुंबई: बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मामले की वजह से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार किरकिरी हो चुकी है। इस मामले के तार महायुति सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे से जुड़ने तथा बीजेपी विधायक सुरेश धस द्वारा लगातार उठाए जाने की वजह से विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का मौका मिल गया है।

सरकार के लिए गले की हड्डी बन चुके इस मामले को शांत करवाने के लिए अब बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पहल की है। सूत्रों का कहना कि बावनकुले ने धस और धनंजय मुंडे की गुप्त मीटिंग करवाई, जहां उनके बीच करीब 4 घंटे चर्चा हुई और बैठक के नतीजे सकारात्मक आने का विश्वास व्यक्त किया जा रहा है।

धनंजय मुंडे की मुश्किलें बढ़ा रहे धस

दो महीने पहले हुई संतोष देशमुख अपहरण व हत्या मामले में विधायक सुरेश धस नित नए-नए खुलासे करके मंत्री धनंजय मुंडे की मुश्किलें बढ़ाने का काम करते रहे हैं। बीड को आतंक से मुक्त करने का दम भर रहे सुरेश धस के प्रयासों से पुलिस ने जिस वाल्मिक कराड को गिरफ्तार किया है, उसे महायुति में शामिल उप मुख्यमंत्री अजित पवार की राकां के कोटे से मंत्री बने धनंजय मुंडे का दांया हाथ माना जाता है।

इसलिए सुरेश धस, धनंजय मुंडे पर भी तीखे हमले बोलते रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सरकार के मुख्य घटक दल बीजेपी के विधायक द्वारा महायुति सरकार के मंत्री को कटघरे में खड़ा करने की वजह से सरकार बैकफुट पर आ गई। धनंजय मुंडे के इस्तीफे के लिए मुख्यमंत्री फडणवीस पर दबाव बढ़ने लगा है। इसी पृष्ठभूमि में अब धस की धनंजय से सुलह कराने के प्रयास शुरू हो गए हैं।

अस्पताल में हुई गुप्त बैठक

बताया जा रहा है कि हाल ही में बावलकुले की पहल पर धनंजय मुंडे और सुरेश धस एक निजी अस्पताल में मिले थे। चंद्रशेखर बावनकुले ने यह स्वीकार किया है कि उनकी मौजूदगी में सुरेश धस और धनंजय मुंडे की मुलाकात हुई थी और हम 4 घंटे साथ थे। चंद्रशेखर बावनकुले ने ये भी कहा है कि धस और धनंजय के बीच मतभेद हैं, मनभेद नहीं। धस और धनंजय एक पारिवारिक माहौल में मिले थे। इसलिए मतभेद दूर होंगे।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल