प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
बीड

संपत्ति विवाद में बदल गया खून का रिश्ता! बीड में 72 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, 6 परिजन गिरफ्तार

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के बीड जिले में संपत्ति विवाद के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के आरोप में पुलिस ने उनके तीन भतीजों और तीन भाभियों समेत छह परिजन को गिरफ्तार किया है।

अर्पित शुक्ला

Beed Murder Case: बीड जिले में संपत्ति विवाद को लेकर अपने 72 वर्षीय करीबी रिश्तेदार की कथित तौर पर हत्या करने को लेकर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अंभोरा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आष्टी तहसील के लोनी (सैयदमीर) निवासी छब्बू देवकर पर शनिवार शाम उनके तीन भतीजों और इनकी पत्नियों ने हंसिया एवं सरिया से हमला कर दिया, जिसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया, "परिवार के सदस्यों के बीच पिछले कई दिनों से चारदीवारी और पानी की पाइपलाइन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद में देवकर गंभीर रूप से घायल हो गए और रविवार दोपहर अहिल्यानगर के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इस दौरान उनके बेटे पर भी हमला किया गया था।"

उन्होंने बताया कि मामले में गिरफ्तार लोगों में रामदास देवकर, राहुल देवकर और संतोष देवकर के अलावा उनकी पत्नियां क्रमश: कविता देवकर, मनीषा देवकर और लता देवकर शामिल हैं।

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख