प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
बीड

बीड में पुरानी रंजिश के चलते हुआ खतरनाक हमला! महिलाओं पर लाठी, कुल्हाड़ी से वार

Beed News: बीड में हथियारबंद गिरोह ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर चार महिलाओं पर हमला किया। एक महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस हमलावरों की तलाश में।

अर्पित शुक्ला

Beed News: महाराष्ट्र के बीड जिले में हथियारबंद लोगों के एक गिरोह ने पुरानी रंजिश के चलते एक घर में जबरन घुसकर चार महिलाओं पर हमला कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 11.30 बजे बीड जिले के शिरूर कासर में हुई।

पुलिस के अनुसार लाठी, दरांती और कुल्हाड़ी लेकर आए 10-15 लोगों ने कथित तौर पर सतीश भोसले उर्फ ​​खोक्या के घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि खोक्या वर्तमान में महाराष्ट्र खतरनाक गतिविधियां रोकथाम (एमपीडीए) अधिनियम के तहत एक मामले में जेल में है।

हमलावरों का खोक्या के परिवार के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। पुलिस के मुताबिक इस हमले में चार महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। शिरूर कासर पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक प्रवीण जाधव ने कहा, ‘‘उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हम हमलावरों की तलाश कर रहे हैं।'' सूत्रों ने बताया कि खोक्या बीड जिले के एक राजनेता का करीबी सहयोगी है।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?