बीड का लाइव वीडियो (सौजन्य-नवभारत) 
बीड

खराब सड़क का हो गया LIVE टेस्ट, इंजीनियर ने कूदकर बचाई जान, देखें VIDEO

Live Accident in Beed: महाराष्ट्र के बीड जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़को की बदहाली का मंजर साफ दिखा है, जहां निरीक्षण करने गए इंजीनियर को अपनी जान बचानी पड़ी।

प्रिया जैस

Live Accident in Beed: महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसके कारण कई जिलों में सड़कों और पुलों की पोल खुलती जा रही है। इसका अब एक प्रत्यक्ष लाइव वीडियो सामने आ गया है। बीड में जारी भारी बारिश के बाद वहां के सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। इसी का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बीड में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर चिखल भर गया है। इसी बीच वहां खराब सड़कों का निरीक्षण करने के लिए इंजीनियर अपनी पूरी टीम के साथ जिले के गेवराई इलाके में पहुंचे। यहां इंजीनियर अपने टीम के साथ सड़कों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान वहां से एक ट्रक गुजरा। इंजीनियर अपनी टीम के साथ ट्रक को वहां से गुजरते देख ही रहे थे कि उनकी आंखों के सामने वह ट्रक पलट गया।

इंजीनियर के सामने लाइव एक्सीडेंट

बीड (महाराष्ट्र) में सड़क निर्माण कार्य का जायज़ा लेने पहुंचे इंजीनियर के सामने सड़क धंसने से एक ट्रक पलट गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंजीनियर ने लाइव देखी सड़क की हालत

यह मंजर इंजीनियर ने अपनी आंखों से लाइव देखा। इस घटना का वीडियो भी बना, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इंजीनियर और उनकी टीम कैसे ट्रक के शिकंजे में आने से खुद को बचा रहे थे। इस घटना के बाद यह सवाल तो जरूर उठा कि सड़कों की हालत इतनी खराब हो गई है कि वहां से एक ट्रक तक गुजर नहीं पा रहा है। इससे पता चलता है कि सड़क की गुणवत्ता क्या रही होगी।

आम आदमी के लिए बना जान का खतरा

ये वीडियो बीड जिसे के गेवराई का है, जहां बारिश के कारण सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। ऐसे ही गड्ढे में फंसकर ट्रक भी पलट गया। ये सड़क अब आम आदमी के लिए जान का खतरा बन गई है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि लाइव हादसा देखने के बाद इंजीनियर इन सड़कों की मरम्मत के लिए क्या एक्शन लेते है।

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव

CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 8 कांग्रेसी गिरफ्तार

NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल, परीक्षा रद्द, नई डेट घोषित