बच्चू कडू ने शरद पवार से की मुलाकात (फोटो सौजन्य- एक्स-शरद पवार) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की सियासत में चुनाव से पहले आ सकता है भूचाल! बच्चू कडू ने शरद पवार से की मुलाकात

महायुति गठबंधन में शामिल प्रहार जनशक्ती पार्टी के प्रमुख बच्चू कडू ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीर सामने आते ही महाराष्ट्र में सियासी पारा हाई हो गया है।

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की के मद्देनजर सभी पार्टीयों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच, खबर है कि महायुति गठबंधन में शामिल प्रहार जनशक्ती पार्टी के प्रमुख बच्चू कडू ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीर सामने आते ही महाराष्ट्र में सियासी पारा हाई हो गया है।

बच्चू कडू ने पुणे के मोदी बाग स्थित शरद पवार के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर शरद पवार ने खुद अपने आधिकारिक एक्स पर की है।

महायुति के कामकाज से खुश नहीं

इससे पहले बीते दिन बच्चू कडू ने अपनी मांगों को लेकर महायुति सरकार को अल्टीमेटम दिया था। बच्चू कडू ने कहा था कि वह महायुति के कामकाज से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगों को स्विकार करे नहीं तो वह अपने क्षेत्र तलाश करेंगे। ऐसा कहने से अगले ही दिन उन्होंने शरद पवार से मुलाकात की। इसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे है कि बच्चू कडू महाविकास अघाड़ी में शामिल हो सकते हैं।

बच्चू कडू की मांगें

बच्चू कडू ने सरकार के सामने मांग रखी है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को तुरंत लागू करें, प्याज की गारंटी पर नाफेड का हस्तक्षेप रोकने, निर्यात प्रतिबंध की अलग नीति बनाने, किसानों की ऋण माफी, अलग घरकुल योजना, अलग स्टॉल नीति का निर्माण, सामाजिक सुरक्षा वजीफा की मांग शामिल है।

प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध एक गलती

बच्चू कडू की ये मांग ऐसे समय आई है, जब राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार ने खुद प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के कदम को गलती बताया था और इस फैसले से राज्य में लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

पवार ने कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध एक गलती थी और इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। प्याज के निर्यात पर दोबारा प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। मैंने केंद्र सरकार को बता दिया है और राज्य सरकार में हम इस बात पर सहमत हैं कि प्याज के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।"

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई