छत्रपति संभाजीनगर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद में विस्थापित शिक्षकों की तुरंत पदस्थापना और तबादला प्रक्रिया में हुए कथित फर्जीवाड़े की जांच सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

रूपम सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar ZP School : छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद स्तर पर लंबित विभिन्न शैक्षणिक व प्रशासनिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी व शिक्षा सभापति को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें प्रमुख रूप से पिछले वर्ष हुए तबादलों में रिक्त पद उपलब्ध न होने के कारण पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे 94 विस्थापित शिक्षकों तथा तबादले पर स्थगन आदेश प्राप्त 32 शिक्षकों को उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार तत्काल पोस्टिंग देने की मांग की गई है।

इसके अलावा वर्ष 2025 की सार्वत्रिक तबादला प्रक्रिया में संवर्ग 1, 2 व 3 के अंतर्गत कथित रूप से फर्जी लाभ लेने वाले शिक्षकों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग भी उठाई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि विभागीय आयुक्त ने एक माह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्कूलों के बकाया बिजली बिलों का करें भुगतान

वरिष्ठ वेतन श्रेणी व चट्टोपाध्याय लाभ लागू करने, पेंशनधारकों को हर माह की पहली तारीख को पेंशन देने, सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों को उपदान व समूह बीमा राशि तत्काल देने तथा लंबित पेंशन देयकों के लिए निधि उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है।

इसके साथ ही छत्रपति संभाजीनगर जिला नियोजन समिति ने पिछले दो वर्षों में स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए दिए 10 करोड़ रुपये के उपयोग की जांच करने की मांग की गई है। स्कूलों के बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए निधि उपलब्ध कराने, छात्रों के लिए अलग शौचालय व पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?