जल संकट, छत्रपति संभाजीनगर,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
औरंगाबाद

भीषण गर्मी में पानी को तरसे लोग, संभाजीनगर के कई इलाकों में संकट गहराया; नागरिकों की बढ़ी नाराजगी

Sambhajinagar Water Crisis: मनपा के सुधार दावों के बावजूद छत्रपति संभाजीनगर के कई इलाकों में नागरिकों को 9-10 दिन बाद पानी मिल रहा है। भीषण गर्मी में जल संकट से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply: छत्रपति संभाजीनगर शहर में जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार होने के मनपा प्रशासन के दावों के बावजूद अनेक क्षेत्रों में पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। कई इलाकों में नागरिकों को नौवें और दसवें दिन पानी मिल रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के बीच लंबे अंतराल के बाद पानी मिलने से नागरिकों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मनपा प्रशासन के अनुसार शहर की जलापूर्ति व्यवस्था में पिछले कुछ दिनों के दौरान सुधार हुआ है। 900 मिमी व्यास की पाइपलाइन से लगभग 45 एमएलडी पानी प्राप्त हो रहा जबकि है, 1200 मिमी जल योजना से 115 से 120 एमएलडी पानी मिल रहा है। इस प्रकार शहर को प्रतिदिन करीब 160 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

अधिकारियों का दावा है कि जल दबाव बढ़ने के कारण अनेक क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक नियमित हुई है। हालांकि, जयविश्वभारती कॉलोनी, मरिमाता क्षेत्र, एन-8, रामनगर, मुकुंदवाड़ी, भीमनगर-भावसिंगपुरा, पडेगांव तथा पुराने शहर के कई हिस्सों में स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

स्थानीय स्तर की समस्याओं से आपूर्ति में कठिनाई

इन क्षेत्रों के निवासियों का कहना है कि उन्हें निर्धारित समय पर पानी नहीं मिल रहा और कई बार नौ से दस दिन तक इंतजार करना पड़ता है। इससे घरेलू उपयोग, पेयजल और अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

संभाजीनगर मनपा प्रशासन का कहना है कि इन क्षेत्रों में जल वितरण के दौरान तकनीकी बाधाओं और स्थानीय स्तर की समस्याओं के कारण नियमित आपूर्ति में कठिनाई आ रही है।

वहीं नागरिकों का आरोप है कि कई स्थानों पर वाल्व समय पर नहीं खोले जाते। कुछ लोगों ने यह भी शिकायत की है कि वाल्व संचालन के दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं के दबाव के कारण पानी का समान वितरण नहीं हो पाता।

शहर के अधिकांश हिस्सों में छह से आठ दिन के अंतराल पर जलापूर्ति हो रही है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में अब भी नौवें और दसवें दिन पानी पहुंच रहा है। इससे नागरिकों में असंतोष बढ़ रहा है। लोगों ने मनपा प्रशासन से जल वितरण व्यवस्था में सुधार कर सभी क्षेत्रों में समान और नियमित पानी उपलब्ध कराने की माग की है।

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर