प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

Crime News: राऊत कट्टा के नाम से कुख्यात आरोपी दबोचा, Police ने 57,000 रुपए का माल भी जब्त किया

Chhatrapati Sambhaji Nagar में अपराध को रोकने के लिए मुंकुंदवाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें एक शातिर आरोपी को देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: शहर में आपराधिक गतिविधियां रोकने प्रयासरत मुकुंदवाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देसी पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस लेकर घूम रहे शातिर आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। यह कार्रवाई 27 सितंबर की शाम मुकुंदवाड़ी क्षेत्र स्थित रेलवे गेट क्रं 56 में की गई।

पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की शिनाख्त दत्ता सुनील राऊत उर्फ राऊत कट्टा (22, मुकुंद नगर, मुकुंदवाड़ी) के रूप में की गई है। उससे एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस संग 57,000 रुपए का माल जब्त किया गया है। हत्थे चढ़ा आरोपी राऊत कट्टा नाम से विख्यात है व उसके खिलाफ इससे पहले भी मुकुंदवाड़ी पुलिस थाने में मारपीट व बुलढाणा क्षेत्र में डकैती का आरोप दर्ज है।

डकैती की कोशिश के आरोप में उससे एक देसी पिस्तील जब्त करने की जानकारी उपनिरीक्षक शिवाजी घोरपड़े ने दी। मुकुंदवाड़ी पुलिस के विशेष दस्ते के नाईक सुजल शर्मा व विकास गुरुखेल को शनिवार, 27 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दत्ता राऊत रेलवे गेट नं। 56 के निकट देसी पिस्तौल कव जिंदा कारतूस बेचने के उद्देश्य से आने वाला है। तदुपरांत दस्ते ने जाल बिछाकर आरोपी राऊत को दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर पैंट की जेब से दो जिंदा कारतूस मिले। शुरुआत में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

जांच दल में ये रहे शामिल

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार, उपायुक्त प्रशांत स्वामी, सहायक आयुक्त मनीष कल्याणकर के मार्गदर्शन में निरीक्षक सचिन इंगोले, उपनिरीक्षक शिवाजी चौरपडे, हवलदार काले, जाधव, अड़ियाल, सुजल शर्मा, विकास गुरुखेल, संतोष बिरारे, रवीद बेडे आदि ने की।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी