प्रकाश आंबेडकर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Chhatrapati Sambhajinagar में वंचित बहुजन आघाडी का आक्रोश, शहर बंद की चेतावनी

Sambhajinagar: प्रकाश आंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्फ वीडियो प्रसारित होने से वंचित बहुजन आघाडी आक्रोशित है। पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है और शहर बंद करने की धमकी दी है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: छत्रपति संभाजीनगर, वंचित बहुजन आघाडी (बीबीए) के प्रमुख एडवोकेट प्रकाश आंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक और मोर्फ किए गए वीडियो प्रसारित्त किए जाने से संगठन के कार्यकर्ताओं में तीव आक्रोश है।

गुरुवार को बंचित बहुजन आघाडी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शहर के अपराध शाखा के डीसीपी रत्नाकर नवले से मुलाकात कर चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर 24 घंटे के भीतर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो बंचित बहुजन आघाडी शहर बंद का आंदोलन करेगी।

आरएसएस के खिलाफ निकाला था मोर्चा

पार्टी नेताओं ने बताया कि हाल ही में आरएसएस कार्यालय पर बंचित बहुजन आघाडी ने एक मोर्चा निकाला था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर 'राजकारण विदभार्च' और 'देवाभाउ समर्थक' नामक फेसबुक पेज से एड। प्रकाश आंबेडकर के खिलाफ जानबूझकर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं।

इनमें उनके बयानों और तस्वीरों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है, जिससे समाज में तनाव फैलाने की कोशिश हो रही है। आघाडी की ओर से साइबर क्राइम शाखा में पहले भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने से दूसरा वीडियो भी पोस्ट किया गया। इससे नाराज वीबीए पदाधिकारियों ने अपराध शाखा से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

डीसीपी नवले को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि यदि दोषियों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो वंचित बहुजन आधाडी पूरे शहर में बंद आंदोलन करेंगी। इस दौरान नेता अमित भुईगल, योगेश बन, रामेश्वर तायडे, रुपचंद गाडेकर, सतीश गायकवाड, पंकज बनसोडे, मिलिंद बोर्ड, मंगेश निकम्, प्रवीण हिवाले, रामदास वाघमारे, वाबासाहेब भारती और सतीश शिंदे उपस्थित थे।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z