खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री रक्षा खडसे (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से ने युवाओं को किया प्रेरित, खेल नीति से बदलेगी नियती

29 अगस्त को पूरे देश में नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया गया है। जिस सिलसिले में एक कार्यक्रम के दौरान खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने देश के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है।

अपूर्वा नायक

Chhtrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: अगर देश को 2047 में एक विकसित राष्ट्र बनाना है, तो नागरिकों के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी सशक्त होना होगा। खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने जोर देकर कहा कि देश के खिलाड़ियों को सशक्त बनाने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।

वह राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्रपति संभाजीनगर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री तथा सांसद डॉ भागवत कराड, साई केंद्र की उप निदेशक मोनिका घुगे, सहायक निदेशक सुमेश तरोडेकर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

आज से, भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र का नाम एनसीआई छत्रपति संभाजीनगर कर छत्रपति संभाजी महाराज के नाम से यह केंद्र खिलाड़ियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त की हाँको के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

खेल नीति बनी कारगर

उन्होंने कहा कि इस वर्ष कॉलेजों में तीन दिनों तक विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार नई खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और उत्साहजनक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। छत्रपति संभाजीनगर स्थित वह केंद्र ऐसे खिलाड़ी तैयार करेगा जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे, सांसद डॉ. भागात कराह ने कहा, रमहाराष्ट्र के सर्वश्रेष्ठ खेल केंद्रों में से एक, साई केंद्र 'फिट इंडिया मूवमेंट' में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उप निदेशक मोनिका चुने ने कार्यक्रम में प्रस्तावना की।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?