छत्रपति संभाजी नगर नगर निगम (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

उबाठा की शिवसेना ने भरी हुंकार, प्रभाग रचना के बाद पार्टी को चौतरफा जीत मिलने का किया दावा

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में आने वाले समय में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर उद्धव बालासाहब ठाकरे पार्टी के महानगर प्रमुख राजू वैद्य ने इसे पार्टी के लिए बेहतरीन अवसर बताया है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: उद्धव बालासाहब ठाकरे पार्टी के महानगर प्रमुख राजू वैद्य ने कहा कि यह पार्टी के लिए बेहतरीन अवसर है। इस प्रभाग रचना के बाद पार्टी को न भूतो न भविष्यती सफलता मिलेगी।

मनपा चुनाव की प्रभाग रचना को लेकर हुई बैठक

मनपा चुनाव की प्रभाग रचना को लेकर 31 अगस्त को उबाठा नेता अंबादास दानवे के मातृभूमि प्रतिष्ठान संपर्क कार्यालय में बैठक में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए वैद्य ने अपील की कि, सभी को अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले प्रभाग की रचना का विस्तृत अध्ययन करना चाहिए।

नागरिकों तक पहुंचाएंगे गलत और सही बिंदुओं की जानकारी

यही नहीं, सही व गलत बिंदुओं की जानकारी लेकर नागरिकों से संवाद साधें व आपत्तियां दाखिल करें। वैद्य ने उप शहरप्रमुखों से प्रभाग रचना की संपूर्ण जानकारी भी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'सत्तारूढ़ पार्टी के फायदे के लिए बनाई गई किसी भी प्रकार की प्रभाग वार्ड संरचना को तुरंत उजागर करें व आपत्ति दर्ज कराएं।

इनकी रही मौजूदगी

बैठक में संतोष खंडके, हरिभाऊ हिवाले, ज्ञानेश्वर डांगे, दिग्विजय शेरखाने, सुकन्या भोसले, वसंत शर्मा, अनिल लहाने, प्रकाश कमलानी, नितिन पवार, संजय पवार, दिनेश भोसले, कृष्णा मेटे, सचिन वाघ, राजेंद्र दानवे, विजय सूर्यवंशी, राज नील, प्रमोद ठेंगड़े, मुकेश खिल्लारे, जयसिंह होलिये, कमलाकर जगताप, धीरज खाकोरड़िया, अमीर कुरैशी, नंदू लबड़े, रामेश्वर मानकापे, वसंत माघाड़े, सुनील धात्रक, संजय कोरडे, विष्णू कोरडे, मयूर तुपे, साईनाथ जाधव, उदय बारवाल, गणेश कुलकर्णी, संजय शिंदे, राजू खंडागले, कुणाल पाठक व प्रवीण खरे मौजूद थे।

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई