छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar बस स्टैंड पर चोरों का आतंक, महिलाओं से मंगलसूत्र और यात्रियों से पैसा चोरी

Sambhajinagar के सेंट्रल और सिडको बस स्टैंड पर चोरों ने लगातार महिलाओं और यात्रियों को निशाना बनाया है। सोमवार को एक महिला यात्री जुबेदा शेख नसीर के गले से 13 ग्राम का मंगलसूत्र चोरी हुआ।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शहर के सेंट्रल और सिडको बस स्टैंड पर चोरों ने पिछले कुछ दिनों में लाखों के आभूषण लूटकर तहलका मचा दिया है। दो दिन पहले नागरिकों द्वारा एक चोर को पकड़ने के बाद, सोमवार को एक चोर ने फिर से एक महिला के गले से 13 ग्राम का मंगलसूत्र चुराया।

यह घटना सेंट्रल बस स्टैंड पर शाम के करीब 4 बजे हुई। शिकायतकर्ता जुबेदा शेख नसीर की शिकायत के अनुसार, वह वालूज में घर जाने के लिए गंगापुर जाने वाली एक एसटी बस में सवार हो रही थीं। उसी समय, मौके का फायदा उठाकर भीड़ में उनके पीछे आए एक चोर ने उनके बुर्के में हाथ डालकर उनके गले से 14 ग्राम का मंगलसूत्र खींच लिया। जुबेदा को अहसास होने पर वो जोर से चिल्लाई, लेकिन उतने में चोर उतर कर भाग गया।

दोनों बस अड्डों पर 165 कैमरों की नजर

बस स्टैंडों पर जेबकतरों व अन्य अपराधियों के साथ महामंडल कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को होने वाली परेशानियों पर नजर रखने के लिए लगभग 165 कैमरे लगे हैं। जिनमें से 85 मुख्य बस अड्डे पर और 80 सिडको बस अड्डे पर हैं। इसके बावजूद दोनों स्थानों पर चोर बेलगाम हो रहे हैं। साथ ही निजी ट्रैवल्स के एजेंट अधिकारियों से बहस कर रहे हैं। स्थानक पर यात्रियों को सीधे भागने पर मजबूर कर रहे है। गौरतलब है कि, दोनों बस अड्डे पर पुलिस चौकिया भी है।

2 महीनों में घटित हुईं कई घटनाएं

बता दें कि 17 अगस्त को महिला के गले से 2 तोले का मंगलसूत्र चोरी, 24 अगस्त बुर्काधारी महिला ने महिला यात्री से 1 तोले की सोने की पोत की छीनैती। 28 अगस्त सेंट्रल बस अड्डे पर महिला का 4 ग्राम का मंगलसूत्र चोरी। 29 अगस्त सेंट्रल बस अड्डे पर यात्री से मोबाइल फोन चुराते दो लोग पकड़े गए। 30 अगस्त महिला के गले से 6 ग्राम का मंगलसूत्र चोरी। 10 सितंबर सेंट्रल बस अड्डे पर दो महिलाओं से 7 ग्राम के मंगलसूत्र की चोरी। 6 अक्टूबर सेंट्रल बस अड्डे पर महिला की साढ़े चार तोले की सोने की चूड़ियां चुराते समय एक गिर गई, दो भाग निकले।

राज्य परिवहन मंडल के अधिकारियों को चुनौती

चौर कैमरों से बचकर पुलिस व राज्य परिवहन विभाग के अधिकारियों को चुनौती दे रहे है। जिससे यात्रियों में भय का माहौल है। शिकायतकर्ता शुभम भाऊसाहेब भालेराव शाम लगभग 6 बजे जाल्टा से रिक्शा लेकर आए और सिडको बस स्टैंड के पास उतरे थे, वह पेशाब करने के लिए बस स्टैंड गए थे। उसके पीछे एक सुनसान जगह पर एक आदमी उसके पास आया। उसने शुभम की जेब में हाथ डालकर 16,000 रुपए निकालकर भाग गया। शुभम ने उसे ढूँढने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। इस संबंध में एमआईडीसी सिडको पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान