छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

शिक्षा व्यवस्था में बदलाव का उठ रहा मुद्दा, शिक्षक संघ ने जिप सीईओ अंकित के सामने रखी मांग

छत्रपति संभाजी नगर के शिक्षकों ने जिला परिषद प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित का साथ मुलाकात की। इस मुलाकात में शिक्षकों ने प्रशासन के सामने अपनी कुछ डिमांड सामने रखी थी।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: लंबित समस्याओं के समाधान व शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल सुधार व अन्य मांगों के समर्थन में जिला परिषद के अधीन प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित से मुलाकात की।

प्रशासन से किया आग्रह

प्रशासन से आग्रह किया गया कि वह शिक्षकों व शिक्षा के हित के निर्णय लेकर जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करें। अध्यापकों ने कहा कि विस्तार अधिकारी, केंद्र प्रमुख, प्रधानाचार्य व स्नातक शिक्षक जैसे सभी संवर्गों में कई पद लंबे समय से रिक्त होने से प्रशासनिक निगरानी कार्यप्रणाली चरमराई है व शिक्षा की गुणवत्ता पर भी विपरीत असर हो रहा है।

खाली पदों पर हो सकती है नियुक्ति

पदोन्नति पूरी हुई, तो तबादलों में विस्थापित हुए अध्यापकों को रिक्त पदों पर नियुक्ति मिल सकेगी। संघ ने कई वर्षों से लंबित वरिष्ठ व चयन श्रेणी के प्रस्तावों की सूची को मंजूरी देकर प्रकाशित करने, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार शिक्षकों को अग्रिम वेतनवृद्धि के आदेश जारी करने की मांग की गई।

संघ ने क्या कहा ?

संघ ने कहा कि, पदोन्नति प्रक्रिया लागू कर शिक्षकों के पदस्थापन व शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़ी समस्याओं का निराकरण सुलझाए जा सकते हैं। शिक्षक संघ की अन्य मांगों में तबादलों में विस्थापित अध्यापकों को सेवानिवृत्त पदों पर तत्काल पदस्थापना देने, वर्ष 2024-25 के आदर्श शिक्षक पुरस्कार शिक्षक दिवस पर वितरित करने, स्नातक अध्यापकों का वेतन सरकार आदेशानुसार पुनः निश्चित कर लाभ देने, भाषा छूट व परीक्षा अनुमति के प्रस्तावों का निपटारा करने आदि शामिल हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन