चंद्रशेखर बावनकुले (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

5 महीनों से अटका मराठवाड़ा में 11 नए अपर तहसील बनाने का काम, धूल खा रही है फाइल

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मार्च के महीने में ही मराठवाड़ा के 11 नए अपर तहसील कार्यालय शुरू करने का आदेश दिया था। लेकिन 5 महीनों के इंतजार के बाद भी इस पर अमल नहीं किया जा सका है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: मराठवाड़ा क्षेत्र में 11 नए अपर तहसील कार्यालय शुरू करने का प्रस्ताव विभागीय आयुक्त प्रशासन ने राज्य सरकार को भेजा है, पर यह प्रस्ताव गत पांच महीनों से मंत्रालय में ही लंबित है।

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मार्च में विभागीय आयुक्त को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुसार शहरी क्षेत्रों की आबादी, विधानसभा क्षेत्र, मतदाताओं की संख्या व प्रशासनिक कार्यभार का आकलन कर 11 स्थानों पर अपर तहसील की जरूरत बताई गई थी।

मराठवाड़ा में शामिल 76 तहसील

मराठवाड़ा विभाग में 76 तहसीलें हैं, अपर कार्यालयों की संख्या 77 है। वर्ष 2016 में शहर तहसील का विभाजन कन ग्रामीण व अपर तहसील की स्थापना की गई थी। शहर की बढ़ती आबादी कामकाज के दबाव व नागरिकों को समय पर सेवा-सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया था।

त्रुटि सुधार के बाद भी निर्णय नहीं

नए तहसील कार्यालयों में कितने गांव, कितने मंडल व पटवारी हो, इस पर चर्चा कर प्रस्ताव तैयार किया गया। प्रस्ताव में कुछ खामियां होने से विभागीय प्रशासन को उन्हें सुधारने के निर्देश मिले थे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सरकारी स्तर पर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। नांदेड़ जिले में कुल 16 तहसीले हैं। किनवट जैसे दूरदराज इलाके से जिला मुख्यालय तक पहुंचना नागरिकों के लिए कठिन होता है। इस समस्या को देखते हुए वहां एक अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी कार्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा गया है। अब देखना है कि इस पर सरकारी निर्णय होता है कि नहीं।

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता