छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Chhatrapati Sambhaji Nagar में स्पेशल ड्राइव, सिर्फ 2 घंटे में 367 रिक्शा चालकों पर कार्रवाई

Chhatrapati Sambhaji Nagar के पुलिस आयुक्तालय की Traffic Police ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले रिक्शा ड्रायवरों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News: पुलिस आयुक्तालय के शहर यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले रिक्शा चालकों के खिलाफ बड़ा अभियान 24 सितंबर बुधवार को शुरू किया।

इस अभियान में 367 रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 3,84,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 1,20,700 रुपए मौके पर ही वसूले गए और 26 रिक्शा जब्त किए गए। शहर में बिना वर्दी, विना कागजात, बिना लाइसेंस, शराब पीकर रिक्शा चलाने, यात्रियों से दुर्व्यवहार करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले रिक्शा चालकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने यातायात विभाग को विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया था।

इसी के तहत 24 सितंबर बुधवार को को यातायात विभाग की सभी पांच शाखाओं ने सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर के विभिन्न चौराहों पर संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान में शहर यातायात शाखा-1, वालुज यातायात शाखा, सिडको यातायात शाखा, छावनी यातायात शाखा और शहर यातायात शाखा-2 ने भाग लिया हिस्सा लिया।

ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील

शहर यातायात शाखा-1 के निरीक्षक अमोल देवकर, वालुज के निरीक्षक राजेश यादव, सिडको के सहायक निरीक्षक हरेश्वर घुगे, छावनी के सहायक निरीक्षक सचिन मिरघे और शहर यातायात शाखा-2 के उपनिरीक्षक उत्तरेश्वर मुंडे सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी इस अभियान में शामिल हुए पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया, तिपहिया और अन्य वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए, पुलिस ने वाहन चालकों से अपने वाहन के लाइसेंस, दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा