संभाजीनगर में SIR अभियान की समीक्षा बैठक (फोटो नवभारत) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर: मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने के निर्देश, विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने की SIR अभियान की समीक्षा

SIR Voter List Revision: छत्रपति संभाजीनगर में एसआईआर अभियान की समीक्षा करते हुए विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने समयसीमा में त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने और बीएलओ की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

आलोक उमाकृष्ण

SIR Voter List Revision Review: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने मंगलवार को छत्रपति संभाजीनगर जिले में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची को पूर्णतः सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रत्येक चरण का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए तथा मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के कार्यों की नियमित निगरानी कर प्रगति पर सतत नजर रखी जाए।

SIR पर समीक्षा बैठक

विभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी विनय गौडा, अतिरिक्त आयुक्त एवं अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी रणजीत पाटील, सहायक आयुक्त (सामान्य प्रशासन) मंजुषा मिसकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सविता चौधर, तहसीलदार के. के. भदाने तथा सभी संबंधित मतदाता पंजीकरण अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बीएलओ के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। विभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदाता के घर जाकर जानकारी का सत्यापन किया जाए, गणना प्रपत्र सावधानीपूर्वक भरे जाएं, आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाए तथा प्राप्त आवेदनों का समय पर परीक्षण कर लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए।

विभागीय आयुक्त का निर्देश

जी. श्रीकांत ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी और समावेशी बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसलिए अपात्र नामों को नियमानुसार हटाने और पात्र मतदाताओं के नाम सही ढंग से शामिल करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।उन्होंने सभी संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी विनय गौडा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले में एसआईआर अभियान की प्रगति की जानकारी दी। अधिकारियों ने नागरिकों से भी अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर बीएलओ का सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह सटीक और त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM