राहुल गांधी और संजय शिरसाट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छात्रों के भविष्य का राजनीतिकरण न हो... शिवसेना नेता संजय शिरसाट का राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला

Sanjay Shirsat On Student Protest: छात्र आंदोलन पर शिवसेना नेता संजय शिरसाट का बड़ा बयान। बोले- छात्रों के भविष्य का राजनीतिकरण न हो, राहुल गांधी राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

गोरक्ष पोफली

Sanjay Shirsat Attacks Rahul Gandhi: महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि छात्रों के भविष्य का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज को गलत बताया, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों पर कार्रवाई समेत छात्रों की अहम मांगों पर विचार करने का समर्थन किया और सभी दलों से आंदोलन को छात्रों के हितों पर केंद्रित रखने की अपील की।

उन्होंने गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि छात्रों का भविष्य कांग्रेस नहीं हो सकता है। विद्यार्थी मूलत: विद्यार्थी होते हैं, जिसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई सरोकार नहीं होता है। विशुद्ध रूप से विद्यार्थियों को अपने भविष्य की चिंता होती है। इसी को देखते हुए समाज का हर व्यक्ति उसकी तरफ सहानुभूतिपूर्वक देखता है, चाहे वो सत्तापक्ष हो या विरोधी दल। हिंदुस्तान का हर राजनीतिक दल छात्रों को लेकर चिंतित रहता है।

छात्र आंदोलन पर राजनीति कर रहे राहुल गांधी

मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि मौजूदा समय में राहुल गांधी इन तमाम मुद्दों का जिक्र करके राजनीति कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। वो खुद को लोगों के बीच में प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि अब आंदोलनकारी भी उनकी भाषा को स्वीकार करने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी आंदोलनकारियों के बीच में जाकर संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि हम आपके साथ हैं।

छात्रों का नुकसान बर्दाश्त नहीं

उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शनस्थल पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखने को मिलेगी, तो निश्चित तौर पर केंद्र सरकार की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की गतिविधियों को जायज नहीं ठहराया जा सकता है। किसी भी विद्यार्थी को अगर किसी भी प्रकार की दिक्कत होगी, उसकी जान जाएगी, उसका सिर फटेगा, तो बिल्कुल भी सही नहीं है। सरकार की कोशिश है कि छात्रों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हो। ऐसी स्थिति में आंदोलन से संबंधित पूरी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

राजनीतिक दल साध रहे अपना उल्लू

उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, इस पार्टी का गठन सिर्फ छात्रों के हित में मुद्दा उठाने के लिए हुआ था। लेकिन, इस पार्टी के साथ अन्य राजनीतिक दलों के लोग अपना उल्लू सीधा करने के लिए शामिल हो रहे हैं। ये लोग फर्जी दावा कर रहे हैं कि हम आपके साथ हैं। ऐसा करके ये लोग आंदोलन को दिग्भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। विद्यार्थियों की जायज मांगों को लेकर सरकार जरूर विचार करेगी।

अभिजीत दिपके को पुलिस सुरक्षा, संयम बरतें सुरक्षाबल

मंत्री ने अभिजीत दिपके को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अभिजीत दिपके मेरे विधानसभा क्षेत्र का मतदाता है। अपना बच्चा दिल्ली में आंदोलन कर रहा है। मौजूदा समय में आंदोलन स्थल पर जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, उसे देखते हुए उसका विचलित होना लाजिमी है। हर माता-पिता को इस बात की चिंता रहती है कि उसके बच्चे को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। पुलिस उसे पूरी सुरक्षा दे रही है।

उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर कहा कि इसका समर्थन नहीं किया जा सकता है। कोई भी पार्टी लाठीचार्ज का समर्थन नहीं कर सकती है। पुलिस को संयम के साथ काम करना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि आंदोलन शांतिपूर्वक तरीके से हो।

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत