प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स :सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर: खेत में काम कर रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला! ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग सतर्क

Chhatrapati Sambhajinagar Leopard Attacked: संभाजीनगर के वाहेगांव में खेत में काम कर रहे एक युवक पर तेंदुए ने हमला किया। हल्की चोटें आईं। वन विभाग पूर्ण रुप से सतर्क, कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Leopard Attacked News:  छत्रपति संभाजीनगर तहसील के वाहेगांव शिवार में खेत में काम कर रहे एक युवक पर तेंदुए के हमले की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जानकारी मिलने के बाद किसानों की सूचना पर तहसीलदार डॉ। शिवानंद बिड़वे व वन विभाग की टीम जाल बिछाने के लिए गांव में पहुंची। पूरे दिन तेंदुए की खोजबीन करने के बावजूद वन विभाग के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा। बावजूद इसके, वन विभाग की 2 टीमें इस क्षेत्र में लगातार गश्त लगा रही हैं। जानकारी के अनुसार प्रवीण शिंदे खेत में काम कर रहे थे कि अचानक एक हिंसक जंगली जानवर ने उन पर हमला किया, इसमें उनके कपड़े फट गए व हल्की चोटें आईं।

रेस्क्यू टीम के द्वारा तेंदुए की खोज

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रशासन को देकर उस जानवर के तेंदुआ होने की आशंका जताई। तहसीलदार बिड़वे ने तत्काल वन विभाग से संपर्क किया। तदुपरांत बिड़वे, मंडल अधिकारी अभिजीत शर्मा व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अधिकारियों ने वहां मिले पैरों के निशान की जांच करने के बाद कहा कि प्रारंभिक अनुमान में निशान तेंदुए के नहीं होने व किसी दूसरे जानवर के होने की संभावना बताई। वन विभाग के अनुसार पूरे क्षेत्र में देर शाम तक खोज अभियान चलाया गया, पर कोई ठोस निशान नहीं मिला। 5 वन कर्मचारी व 12 सदस्यों की रेस्क्यू टीम को गश्त के लिए नियुक्त किया गया है।

पद चिन्हों की हुई जांच

वन क्षेत्र अधिकारी सागर कुटे ने कहा  घटनास्थल पर मिले पद चिन्हों की जांच करने पर यह तरस (हाइना) के लग रहे हैं। बावजूद इसके एहतियाती तौर पर वन विभाग व रेस्क्यू टीम के दो दल अगले दो-तीन दिनों तक तैनात रहेंगे।

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई