संभाजीनगर अवैध साइलेंसर कार्रवाई( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar में मॉडिफाइड बाइक पर कार्रवाई तेज, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त एक्शन; 705 साइलेंसर जब्त

Sambhajinagar Traffic Police Action: यातायात पुलिस ने कर्कश आवाज वाले अवैध साइलेंसर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 705 साइलेंसर जब्त कर नष्ट किए। इस अभियान का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण है।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Illegal Silencers Seized: छत्रपति संभाजीनगर शहर में तेज और कर्कश आवाज करने वाले मोटरसाइकिल साइलेंसर के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है।

इस अभियान के तहत अब तक 705 मोटरसाइकिलों के अवैध साइलेंसर जब्त कर नष्ट किए गए। शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 को पुलिस मुख्यालय में इन साइलेंसरों को रोड रोलर से नष्ट किया गया।

यातायात पुलिस के अनुसार शहर में कई दोपहिया वाहन चालक अपने वाहनों के मूल साइलेंसर में बदलाव कर तेज और कर्कश आवाज करने वाले साइलेंसर लगाकर सड़कों पर चलते हैं। इससे यातायात नियमों का उल्लंघन होने के साथ नागरिकों को भी परेशानी होती है।

इस समस्या को देखते हुए पुलिस आयुक्तालय की ओर से यातायात विभाग को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत मार्च 2026 में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान यातायात शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्कश आवाज करने वाली बुलेट तथा अन्य दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1028 वाहनों की जांच की। इनमें से 705 मोटरसाइकिलों के बदले हुए साइलेंसर जब्त किए गए, जिन्हें बाद में पुलिस मुख्यालय में नष्ट कर दिया गया।

गैरेज संचालकों के खिलाफ भी की जाएगी जांच

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस उपायुक्त (यातायात) शशिकला घारगे वालावलकर, सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) सुभाष भुजंग, पुलिस निरीक्षक राजेश यादव, पुलिस निरीक्षक अविनाश आव्हाड, सहायक पुलिस निरीक्षक हर्षवर्धन घुगे, सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील काले तथा सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन मिरखे उपस्थित थे।

यातायात पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी शहर के विभिन्न स्थानों पर ऐसे विशेष अभियान चलाकर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे वाहन चलाते समय सभी दस्तावेज अपने साथ रखें, यातायात नियमों का पालन करें और अवैध साइलेंसर लगाकर दूसरों को परेशानी न पहुंचाएं, पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि ऐसे साइलेंसर लगाने वाले मैकेनिक और गैरेज संचालकों के खिलाफ भी जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए किसी भी वाहन में कर्कश आवाज करने वाले साइलेंसर न लगाने की अपील की गई है।

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में अराजकता फैलाने की साजिश, एकनाथ शिंदे का राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर हमला

पहले महिला पुलिसकर्मी को गलत तरीके से छुआ, अब पत्रकार को धकेला भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल