प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया AI ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी उपलब्धि: 2 महीने में 110 महिलाओं की सफल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी

Sambhajinagar Health News:  महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने परिवार नियोजन में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 2 माह में 110 महिलाओं की सफल दूरबीन विधि से सर्जरी कर सुदृढ़ समाज की दिशा में कदम बढ़ाया

अंकिता पटेल

Free Medical Camps Sambhajinagar Municipal: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका (CSMC) के स्वास्थ्य विभाग ने परिवार नियोजन के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है।

मात्र दो महीने की छोटी अवधि के भीतर, मनपा ने बिना टांके की आधुनिक दूरबीन विधि (लेप्रोस्कोपिक) से की जाने वाली महिला परिवार नियोजन सर्जरी का शतक पार कर लिया है।

अब तक कुल 110 महिलाओं की यह शल्यक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और सफल रही है। मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत के निर्देश और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है।

आधुनिक लेप्रोस्कोपिक विधि का सफल क्रियान्वयन

इस अभियान की शुरुआत 28 अक्टूबर 2025 को सिल्क मिल कॉलनी अस्पताल से हुई थी। इसके बाद कैंसर कॉलनी और सिडको एन-8 अस्पताल में शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में 2 जनवरी 2026 को सिडको एन-11 मनपा अस्पताल में विशेष शिविर आयोजित हुआ, जहाँ 10 और महिलाओं की सफल सर्जरी की गई। इस आधुनिक पद्धति का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें महिलाओं को कम दर्द और कम रक्तस्त्राव होता है, जिससे वे बहुत जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौट सकती हैं।

कोरोना के बाद स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा सुधार

शिविर के उद्घाटन के अवसर पर डॉ. पारस मंडलेचा के साथ डॉ. उज्वला भांबरे, डॉ. अमर ज्योति शिंदे सहित विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम मौजूद रही। डॉक्टरों के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है और इसका उद्देश्य समाज में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मनपा प्रशासन ने घोषणा की है कि आने वाले समय में सिडको एन-8, सिल्क मिल कॉलनी, केसर कॉलोनी, नेहरूनगर और सिडको एन-11 अस्पतालों में ये शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

कर्मचारियों का सम्मान

इस शानदार उपलब्धि के बाद डॉ. पारस मंडलेचा ने इस सफलता के पीछे की असली ताकत यानी डॉक्टरों, इंचार्ज सिस्टर, स्टाफ नर्स, और विशेष रूप से आशा स्वयंसेविकाओं का शाल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।

आशा वर्कर्स की जमीनी मेहनत से ही इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आईं। मनपा का यह उपक्रम महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा और एक सुदृढ़ परिवार नियोजन व्यवस्था की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय