प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar: शिवाजी सुक्रे का ऐलान, प्रशिक्षण व मरीज जांच में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं

Sambhajinagar Medical College : संभाजीनगर मेडिकल कॉलेज में छात्रों के लिए स्लाइड परीक्षण सीखना आसान होगा। आधुनिक उपकरण और 4 BTO व 4 तकनीशियन नियुक्ति से प्रशिक्षण व मरीज जांच सेवाओं में सुधार होगा।

अंकिता पटेल

Medical College Technician Recruitment News: छत्रपति संभाजीनगर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, घाटी के अधिष्ठाता डॉ. शिवाजी सुक्रे ने कहा कि छात्रों के लिए स्लाइड परीक्षण सीखना अब और आसान होगा।

क्योंकि आने वाले दिनों में विभाग को और आधुनिक उपकरण मिलने जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त विभाग में 4 बीटीओ व 4 तकनीशियनों की नियुक्ति भी विभाग में की जा रही है।

डॉ. सुक्रे ने कहा कि छात्रों के प्रशिक्षण व मरीजों की जांच-निदान सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी या समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रैक्टिकल कक्ष का नवीनीकरण भी हुआ पूरा

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, घाटी के पैथोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक पेंटाहेड माइक्रोस्कोप प्राप्त हुआ है। यही नहीं, विभाग के प्रैक्टिकल कक्ष का नवीनीकरण भी पूरा हो गया है।

इसका लोकार्पण अधिष्ठाता डॉ. कैलाश सुक्रे ने मंगलवार, 9 दिसंबर को किया, तब वे विचार रख रहे थे। इस अवसर पर उप-अधिष्ठाता काशीनाथ गर्कल, डॉ. प्रभा खैरे, डॉ. विनोद डॉ. मूंदड़ा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुचिता जोशी, ओएसडी डॉ. सुरेश हरबड़े व समन्वयक डॉ. सलमान शेख मौजूद थे।

अधिष्ठाता डॉ. सुक्रे ने कहा कि विभाग को और आधुनिक उपकरण मिलने मिलने के चलते छात्रों के लिए स्लाइड परीक्षण सीखने में और आसानी होगा। यही नहीं, शीघ्र ही 4 बीटीओ व 4 तकनीशियनों की नियुक्ति भी विभाग में करने की जानकारी उन्होंने दी।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर डॉ. सुनीता शेरे, डॉ. प्रगति फुलगीरकर, डॉ. वैशाली नागोसे, डॉ. सुरेश गवई, डॉ. दिलीप जायसवाल, सिद्धेश्वर भवरे, नितिन रोजेकर, विजय जाधव, ठेकेदार मोहम्मद रफीक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वैशाली कुंभार और डॉ. प्रगति पोल ने किया और आभार डॉ. शुभज्योति पोरे ने माना।

सेवाओं की प्रशंसा

विभाग प्रमुख डॉ. भारत सोनवणे ने कहा कि मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही विभाग में सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। उनका मत था कि अधिष्ठाता डॉ. सुके की पहल से शुरू होने वाली नई सुविधाओं का सीधा लाभ छात्रों को शिक्षा में और मरीजों को बेहतर इलाज में मिलेगा, इस अवसर पर डॉ. प्रभा खैरे ने बाल रोग विभाग के मरीजों को पैथोलॉजी विभाग की ओर से मिलने वाली सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन