Municipal Advertisement Tax Recovery( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में अवैध होर्डिंग्स पर सख्ती, मनपा की समीक्षा बैठक; कर बकाया एजेंसियों को नोटिस के निर्देश

Sambhajinagar Illegal Hoardings Action:  अनधिकृत होर्डिंग्स हटाने व बकाया कर वसूलने के लिए मनपा ने सख्त निर्देश दिए। स्थायी समिति ने विज्ञापन प्रबंधन की समीक्षा कर एजेंसियों को नोटिस जारी करने को कहा।

अंकिता पटेल

Municipal Advertisement Tax Recovery: छत्रपति संभाजीनगर शहर में लगे अनधिकृत होर्डिग्स को तत्काल हटाने और जिन विज्ञापन एजेंसियों ने अब तक कर का भुगतान नहीं किया है, उन्हें नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश मनपा स्थायी समिति सभापति अनिल मकरिये ने मंगलवार को दिये।

स्मार्ट सिटी कार्यालय में होर्डिंग्स संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विज्ञापन प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान सभापति ने शहर में कुल कितने विज्ञापन फलक हैं, डिजिटल होर्डिंग्स की संख्या कितनी है, महानगरपालिका के विकास कार्यों का प्रचार इन माध्यमों से किया जा रहा है या नहीं, तथा डिजिटल विज्ञापनों के लिए कितना शुल्क लिया जाता है-इन सभी बिंदुओं पर जानकारी ली।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि महानगरपालिका के जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी प्रदर्शित करने वाले फलक भी शहर में लगाए जाएं, ताकि नागरिकों को विकास कार्यों की जानकारी मिल सके।

'संभाजीनगर दर्शन' बस सेवा जल्द की जाएगी शुरू

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका द्वारा संचालित स्मार्ट सिटी बस सेवा की नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और हजारों लोग इसका लाभ उठा चुके हैं। इसी क्रम में स्थायी समिति सभापति अनिल मकरिये ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में बस सेवा की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने और शहर में आने वाले पर्यटकों के लिए 'संभाजीनगर दर्शन' बस सुविचा प्रारंभ करने के प्रस्ताव पर चर्चा की बैठक में बस सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई।

बसों में सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता

जिसमें कुल बस स्टॉप की संख्या, बस चालकों और परिचालकों की संख्या, अब तक की आय, आय में आई कमी के कारण और उसके समाधान, बसों में सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की व्यवस्था तथा बसों की समयपालन स्थिति जैसे मुद्दे शामिल रहे।

इस अवसर पर मनपा की उप आयुक्त अपर्णा थेटे, मुख्य संचालन प्रबंधक (सिटी बस) संजय सुपेकर, सहायक आयुक्त (संपत्ति प्रबंधन) संजय चामले सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट