Sambhajinagar Hydraulic Parking System( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

बढ़ते ट्रैफिक पर ब्रेक, Sambhajinagar में हाइड्रोलिक पार्किंग की तैयारी; 15 करोड़ का प्रोजेक्ट

Sambhajinagar Parking Issue: संभाजीनगर में बढ़ती पार्किंग समस्या के समाधान के लिए नगर निगम हाइड्रोलिक मल्टीलेवल पार्किंग शुरू करने की तैयारी में है। 15 करोड़ की योजना के तहत ई-टॉयलेट भी लगाए जाएंगे।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Hydraulic Parking System: छत्रपति संभाजीनगर शहर में बढ़ती वाहनों की संख्या और पार्किंग की गंभीर समस्या को देखते हुए नगर निगम प्रशासन अब आधुनिक हाइड्रोलिक पार्किंग व्यवस्था शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

इसके तहत शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बहुस्तरीय हाइड्रोलिक पार्किंग विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस परियोजना के लिए नगर निगम के बजट में लगभग 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इसके साथ ही शहर की प्रमुख बाजारों में महिलाओं की सुविधा के लिए ई-टॉयलेट स्थापित करने की योजना भी बनाई जा रही है। इस संबंध में नगर निगम के स्थायी समिति सभापति अनिल मकरीये ने गुरुवार को नगर निगम आयुक्त अमोल येडगे के साथ उनके कार्यर्यालय में बैठक कर विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।

बैठक में शहर में पार्किंग की समस्या और उसके समाधान के उपायों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोग सड़कों के किनारे ही वाहन खड़े करते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।

गरवारे स्टेडियम के विस्तार के लिए 45 करोड़ की निविदा प्रक्रिया

शहर में भव्य क्रिकेट स्टेडियम विकसित करने की दिशा में भी प्रशासन कार्य कर रहा रहा है, गरवारे स्टेडियम में दक्षिण पवेलियन के निर्माण के लिए लगभग 45 करोड़ रुपये की निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। स्टेडियम के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता को देखते हुए कला केंद्र की जमीन के प्रस्ताव को औद्योगिक विकास निगम के निदेशक महल के समक्ष रखा जाएगा, आयुक्त अमोल येडगे ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

15 करोड़ रुपये की योजना पर चर्चा

बैठक में पैठणगेट, नागेश्वरवाडी और नगर निगम मुख्यालय परिसर में हाइड्रोलिक पार्किंग परियोजना शुरू करने पर चर्चा हुई, हालांकि आयुक्त अमोल येड़गे ने सुझाव दिया कि शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और नगर निगम मुख्यालय क्षेत्र में भी इस प्रकार की आधुनिक पार्किंग व्यवस्था विकसित की जा सकती है।

बैठक के दौरान सभापति अनिल मकरीये ने शहर के बाजार क्षेत्रों में महिलाओं को होने वाली असुविधा का मुद्दा भी उठाया, उन्होंने वसंत भवन तथा संभाजीपेठ स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में महिलाओं के लिए आधुनिक ई-टॉयलेट स्थापित करने के निर्देश दिए, बैठक में नगर अभियंता संजय कोंबडे, अतिरिक्त आयुक्त अनिल तनपुरे, उप आयुक्त अपर्णा थेटे तथा उप अभियंता संजय चामले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के शौकीन पीएम नरेंद्र मोदी, जानवरों के साथ ऐसे वक्त बिताते हैं

अमेरिकी टैरिफ वाले दांव पर भारत की दो टूक, एनर्जी सुरक्षा के लिए उठाएगा सभी जरूरी कदम

PM Narendra Modi Awards: रूस-UAE से फ्रांस तक, पीएम नरेंद्र मोदी को मिले दुनिया के बड़े सम्मान; देखें PHOTOS

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में दो आतंकियों का खात्मा, बुधवार की देर रात चला सर्च अभियान; गुप्त सूचना पर कार्रवाई