Chhattrapati Sambhajinagar Metro Vison Development Plan: वर्ष 1980 के दशक की औद्योगिक क्रांति के बाद अब एक बार फिर छत्रपति संभाजीनगर में बड़े पैमाने पर निवेश की नई लहर देखने को मिल रही है। तेजी से बदलते औद्योगिक और आधारभूत परिदृश्य के बीच शहर अब विकास की ऐसी दिशा में आगे बढ़ चुका है, जहां रुकना संभव नहीं है। यह विश्वास विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने यहां व्यक्त किया।
हाल ही में नियुक्त विभागीय आयुक्त, जिलाधिकारी और मनपा आयुक्त के स्वागत के अवसर पर 'सीएसएन फर्स्ट' संस्था द्वारा 2 मई को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन, उद्योग जगत के बीच समन्वय से विकास को गति देना था।
जिलाधिकारी विनय गौड़ा ने शहर के विकास में प्रशासन की पूर्ण भागीदारी का आश्वासन दिया वहीं मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे कार्यक्रम का संचालन तेजल वकील ने किया चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिनव शर्मा ने 'सीएसएन एप' की जानकारी देते हुए नागरिकों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने की पहल साझा की अंत में बालकृष्ण भाकरे ने आभार माना।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का विशेष सम्मान किया गया। डॉ. रामचंद्र भोगले और नंदकिशोर कागलीवाल को मानद उपाधि मिलने पर सम्मानित किया गया उमेश दाशरथी को जापान में 'टीपीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड' प्राप्त करने पर सराहा गया ऋषि बागला को सीआईआई वेस्टर्न रीजन के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए तथा डॉ. मुकुंद कुलकर्णी को पीएचडी पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया इसके अलावा निलेश मित्तल को विश्वस्तरीय टेबल टेनिस एरिना स्थापित करने, प्रीतीश चटर्जी को राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार तथा सतीश लोणीकर को रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़े: Sambhajinagar Drainage Project: संभाजीनगर में 887 करोड़ की ड्रेनेज योजना अधर में; ठेकेदारों का भुगतान अटका