छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar: चाबा पेट्रोल चौक में पुलिसकर्मी पर रिक्शा चढ़ाया, आरोपी यूसुफ अंसारी फरार

Sambhajinagar: चाबा पेट्रोल चौक पर बिना यूनिफॉर्म रिक्शा चलाने वाले चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी तुकाराम टकसाले पर अचानक वाहन चढ़ा दिया। CCTV में कैद घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, पुलिस ने FIR दर्ज की।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: चाबा पेट्रोल चौक क्षेत्र में बिना यूनिफार्म रिक्शा चलाने वाले एक चालक को यातायात पुलिसकर्मी तुकाराम टकसाले ने रोकने कोशिश करने पर उन्हें वाहन से रौंदने की घटना रविवार, 23 नवंबर की दोपहर करीब 1।30 बजे घटी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, यूसुफ अंसारी (दौलताबाद) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छावनी यातायात विभाग के सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन मिरधे ने बताया कि मातहत कर्मचारी बाबा पेट्रोल चौक क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण का काम कर रहे थे।

नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई भी जारी थी। ट्रैफिक पुलिस अमलदार तुकाराम रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले कॉर्नर पर ड्यूटी कर रहे थे। उसी समय ऑटो रिक्शा (एमएच-20-ईके-4632) का चालक बिना यूनिफार्म पहने यात्रियों को बिठाने के लिए रुका।

तुकाराम ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाए रिक्शा सीधे तुकाराम पर चढ़ा दी जिसमें वे जमीन पर गिर पड़े, इसके बाद चालक ने जानबूझकर रिक्शे के आगे व पीछे दोनों पहिए उनके शरीर पर चढ़ाने का प्रयास किया। इसकी वजह से उनकी जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ।

पीछा किया पर आरोपी फरार

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों व कुछ रिक्शा बालकों ने आरोपी का पीछा किया, पर वह तेजी से वाहन भगाकर फरार हो गया, उसने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को भी जोरदार टक्कर मार दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रिक्शा का नंबर व बाद में चालक की पहचान यूसुफ अंसारी (दौलताबाद) के रूप में की गई। रिक्शा चालक व मालिक के खिलाफ वेदांत नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन

चक्रवात मुरासु का आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक असर, 18 उड़ानें रद्द, कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा