छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

धनगर समाज की इंग्लिश स्कूल योजना में बड़ा घोटाला! 200-300 फर्जी छात्रों के नाम पर उड़ा अनुदान

छत्रपति संभाजी नगर के जालना जिले में उच्च स्तरीय इंग्लिश शिक्षा योजना की शुरुआत की गई है। जिसके बाद जालना जिले की 20 रेजिडेंशियल स्कूल की मान्यता को रद्द कर दिया गया है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: धनगर समाज के छात्रों के लिए शुरू की गई उच्च स्तरीय इंग्लिश शिक्षा योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। इस मामले में दोषी पाई गई जालना जिले की 20 रेजिडेंशियल इंग्लिश स्कूलों की मान्यता रद्द करने के निर्देश राज्य सरकार के अन्य पिछड़ा व बहुजन कल्याण विभाग के उप सचिव ने जारी किए है।

जालना जिले में इस योजना के तहत कुल 39 इंग्लिश रेजिडेंशियल स्कूल शामिल थे, जिनमें से अधिकांश स्कूलों में 200 से 300 छात्रों के नाम पर अनुदान दिया जा रहा था। इस संबंध में राज्य सरकार को कई शिकायतें प्राप्त हुई थी। यहां तक कि धनगर समाज के कुछ नेताओं ने भी पत्रकार परिषद कर भ्रष्टाचार की शिकायत की थी और जांच की मांग उठाई थी।

राज्य सरकार के अधिवेशन में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने भी इस विषय को गंभीरता से उठाया था। इसके बाद सरकार की ओर से गठित समिति ने जांच कर अपनी रिपोर्ट 11 अगस्त को पुणे स्थित अन्य पिछड़ा व बहुजन कल्याण संचालनालय को सौंपी। इसके आधार पर 1 सितंबर को जालना जिले की 20, बीड की 2 और छत्रपती संभाजीनगर की 1-इस प्रकार कुल 23 रेजिडेंशियल इंग्लिश स्कूलों की मान्यता रद्द करने के आदेश जारी किए गए।

छात्रों के समायोजन के लिए दिए गए आदेश

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन स्कूलों पर दंडात्मक कार्रवाई कर वसूली की जाएगी। साथ ही, विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए अभिभावक सभाएं बुलाकर अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों में छात्रों का समायोजन करने के निर्देश भी दिए गए है।

शिकायतें मिलने पर की गई कार्रवाई

गोल्डन इंग्लिश स्कूल (खरपुडी), किंग शिवाजी इंटरनेशनल स्कूल (रेवगाव), मॉडर्न इंग्लिश स्कूल (केथली, मंठा), अशोक पब्लिक स्कूल (हेलस्, मंठा), डायनॅमिक इंग्लिश स्कूल (सजूर), मराठवाडा रेडिएट इंग्लिश स्कूल (भोकरदन) सरस्वती इंग्लिश स्कूल (पिपलगांव रेणुकाई), संत सावता इंग्लिश स्कूल (वडीगोद्री, अंबड), आर पी इंग्लिश स्कूल (अंबड), जिजाऊ इंग्लिश स्कूल (शेलगाव, बदनापुर), डिएसएस स्कूल, आर पी इंग्लिश मीडियम स्कूल, आर पी इंटरनेशनल स्कूल (बदनापूर), देसरडा पब्लिक स्कूल (शेलगाव, बदनापुर), लिटल स्टार इंग्लिश स्कूल (वडाला), जिजाऊ इंटरनेशनल स्कूल (जाफराबाद), ज्ञान सागर इंग्लिश स्कूल (सिपोरा अंभोरा) आदि है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन