फोर व्हीलर गैरेज, ठगी मामला,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में गैरेज बिजनेस का सपना पड़ा महंगा, फर्जी बिल बनाकर 2 भाइयों से 11.79 लाख की ठगी

Sambhajinagar Four Wheeler Garage Fraud: फोर व्हीलर गैरेज से बड़ी कमाई का झांसा देकर पुणे के कारोबारी ने फुलंबी के दो भाइयों से 11.79 लाख रुपये ठग लिए। सिडको पुलिस ने केस दर्ज किया।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Financial Garage Fraud: छत्रपति संभाजीनगर फोर व्हीलर गैरेज व्यवसाय से बड़ी कमाई होने का झांसा देकर पुणे के एक व्यवसायी ने फुलंबी तहसील के 2 भाइयों से 11 लाख, 79,000 रुपये की ठगी करने की घटना मई 2025 से जनवरी 2026 के बीच टीवी सेंटर सिडको क्षेत्र में हुई पूरी मशीनरी का मूल्य 5 लाख, 81 हजार रुपये होने के बावजूद फर्जी बिल तैयार कर जालसाजी करने वाले संतोष रंगनाथ पाटील (वाघोली, पुणे) के खिलाफ सिडको पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।

मधुकर गाडेकर (37) ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने भाई शिवाजी संग मई 2025 में फोर व्हीलर गैरेज शुरू करने का निर्णय लिया था। पुणे में गैरेज व्यवसाय करने वाले संतोष से संपर्क करने पर उसने विमान नगर में परिचित की जगह होने का दावा करते हुए बड़े मुनाफे का लालच दिया।

कर्ज लेकर जुटाए पैसे

28 जून 2025 की दोनों भाइयों को पुणे ले जाकर जगह दिखाई गई। 75 हजार रुपये मासिक किराया व 2 लाख, 25,000 रुपये डिपॉजिट तय किया गया। आरोपी ने चेन्नई से गैरेज के लिए लिफ्ट मशीन व अन्य सामग्री मंगाने की बात कहते हुए 25 लाख रुपये खर्च आने का दावा किया, व्यवसाय शुरू करने के लिए गाडेकर भाइयों ने 25 लाख 50 हजार रुपये का कर्ज लिया।

31 ग्राम सोना गिरवी रखकर 3 लाख रुपये जुटाए। मशीनरी के लिए 10 लाख रुपये आरटीजीएस से खाते में भेजे जाने के बाद मशीनरी लाई गई। इसके बाद आरोपी ने कुल खर्च 21 लाख 70 हजार रुपये बताते हुए बाकी राशि भी मांगी, आरोपी को कुल 19 लाख 84, 800 रुपये दिए गए। गैरेज शुरू होने के बाद सामग्री के बिल मागने पर आरोपी ने सिर्फ 6 लाख, 14 हजार रुपये का फर्जी बिल दिया व शेष बिल देने से टालमटोल की।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति